नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। आलम यह है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की दर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में जो केस सामने आए हैं वो डराने वाले हैं। चिंता इस बात की भी है कि कहीं ये मामले इससे भी ज्यादा ऊंचाई पर न पहुंच जाए। पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 34,956 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 687 लोगों की मौतें हुई। ये खतरनाक इसलिए भी है क्योंकि अब तक एक दिन में इतनी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव नहीं हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 10,03,832 है, जिसमें 25,602 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 3,42,473 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 6,35,757 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 34,956 नए मामले सामने आए। जबकि 687 लोगों की मौतें हुई। इन सबके बीच अच्छी बात ये ही है कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में रिकवरी रेट 65.24% हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर जानकारी दी की देश में अब कोरोना वायरस रिकवरी रेट 63.25% हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के ज्यादातर मामले मामूली लक्षण वाले हैं। मात्र 0.32% मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 3% से भी कम मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है।
1,30,72,718 samples tested for #COVID19 till 16th July, of these 3,33,228 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/u2zE5PcVwk
— ANI (@ANI) July 17, 2020
ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना…
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 34,956 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 687 लोगों की मौतें हुई।
- गुरुवार को देश में कोरोना के 32,695 नए मामले सामने आए थे। जबकि 606 लोगों की मौतें हुई।
- बुधवार को देश में कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए थे। जबकि 519 लोगों की मौतें हुई थी।
- मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 28,498 नए मामले सामने आए थे। जबकि 553 लोगों की मौतें हुई थी।
- सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 28,701 नए मामले सामने आए थे। जबकि 500 लोगों की मौतें हुई थी
- रविवार देश में कोरोना के रिकॉर्ड 28,637 नए मामले सामने आए थे। जबकि 551 लोगों की मौतें हुई थी
- शनिवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 27,114 नए मामले सामने आए थे। जबकि 519 लोगों की मौतें हुई थी।
- शुक्रवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 26,506 नए मामले सामने आए थे। जबकि 475 लोगों की मौतें हुई थी।
- गुरुवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 24,879 नए मामले सामने आए थे। जबकि 487 लोगों की मौतें हुई थी।
देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
दिन मामले मौत
17 जुलाई 34956 687
16 जुलाई 32695 606
15 जुलाई 29429 582
14 जुलाई 28498 553
13 जुलाई 28701 500
12 जुलाई 28,637 551
11 जुलाई 27114 519
10 जुलाई 26506 475
9 जुलाई 24879 487
8 जुलाई 22752 482
7 जुलाई 22252 467
6 जुलाई 24248 425
5 जुलाई 24850 613
4 जुलाई 22771 442
3 जुलाई 20903 379
2 जुलाई 19148 434
1 जुलाई 18653 507
महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।
- महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 284281 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 11194 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना के सबसे ज्यादा चपेट में है। मुंबई में अब तक 97950 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना के कारण मुंबई में 5523 लोगों की जान जा चुकी है।
- दिल्ली में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी सुधरा है। यहां अब तक 82.34 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि में पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना वायरस के 1652 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 1,18,645 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल यहां 17,407 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 1994 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 97,693 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 82.34 फीसदी हो चुका है।
- कर्नाटक में कुल मामलों की संख्या 51,422 हो चुकी है। वहीं, 19,729 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। यहां कोरोना से अभी तक 1032 लोगों की जान जा चुकी है।
आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा एक करोड़ 37 लाख के पर पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 5 लाख से 90 हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 77 लाख के करीब पहुंच चुका है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले अमेरिका ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में COVID-19 के मामले आने के कारण भारत में रूस से ज्यादा मामले हो गए हैं।
from News 24 https://ift.tt/30ipcqF

0 Comments