About Me

header ads

कोरना ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में बढ़े 27,000 से ज्यादा केस, देखिए देश में कैसे बढ़ रहा है कोविड 19

नई दिल्ली:  देश में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। आलम यह है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। आज फिर कोरोना ने देश में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक ही दिन में सबसे ज्यादा 27,114 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8 लाख 20 हजार के पार पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा 22,000 को पार कर गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 8,20,916 है, जिसमें 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 2,83,407 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,15,386 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 27,114 नए मामले सामने आए। जबकि 519 लोगों की मौतें हुई।

10 जुलाई तक  COVID19 के लिए 1,13,07,002 नमूनों का परीक्षण किया गया, इनमें से 2,82,511 नमूनों का परीक्षण शुक्रवार को किया गया था।  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार फिलहाल देश में कोरोना से रिवकरी रेट 62.78 फीसदी  है। CMR द्वारा अब तक जांच किये गये सैंपल्स में पॉज़िटिविटी रेट 9.59 फीसदी  है।

इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 26,506 नए मामले सामने आए थे। जबकि 475 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 24,879 नए मामले सामने आए थे। जबकि 487 लोगों की मौतें हुई थी। बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 22,752 नए मामले सामने आए थे। जबकि 482 लोगों की मौतें हुई थी।

ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना…

  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 27,114 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 519 लोगों की मौतें हुई।
  • शुक्रवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 26,506 नए मामले सामने आए थे। जबकि 475 लोगों की मौतें हुई थी।
  • गुरुवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 24,879 नए मामले सामने आए थे। जबकि 487 लोगों की मौतें हुई थी।
  • बुधवार को देश में कोरोना के 22,752 नए मामले सामने आए थे। जबकि 482 लोगों की मौतें हुई थी।
  • मंगलवार को देश में कोरोना के 22,252 नए मामले सामने आए थे। जबकि 467 लोगों की मौतें हुई थी।
  • सोमवार को देश में कोरोना के 24,248 नए मामले सामने आए थे। जबकि 425 लोगों की मौतें हुई थी।
  • रविवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए थे। जबकि 613 लोगों की मौतें हुई थी।

देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

दिन                                        मामले                         मौत

11 जुलाई                                  2714                     519

10 जुलाई                                  26506                    475

9 जुलाई                                  24879                      487

8 जुलाई                                  22752                      482

7 जुलाई                                  22252                      467

6 जुलाई                                  24248                      425

5 जुलाई                                  24850                      613

4 जुलाई                                  22771                       442

3 जुलाई                                  20903                       379

2 जुलाई                                  19148                       434

1 जुलाई                                  18653                       507

महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। ऐक्टिव मामलों की लिस्ट में 95,943 के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है। इसके बाद तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यूपी का नंबर है।

आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा एक करोड़ 24 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 5 लाख से 60 हजार ज्यादा हो गई है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 68 लाख के पार पहुंच चुका है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले अमेरिका ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में COVID-19 के मामले आने के कारण भारत में रूस से ज्यादा मामले हो गए हैं।

The post कोरना ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में बढ़े 27,000 से ज्यादा केस, देखिए देश में कैसे बढ़ रहा है कोविड 19 appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2Clfr2G

Post a Comment

0 Comments