Aaj ka Rashifal 10 July 2020: आज दिनांक 10 जुलाई 2020 और दिन शुक्रवार (Shukrawar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आप नई योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेगे और आपकी मेहनत सफल रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आज कोई भी बड़ा लेनदेन करने से बचना चाहिये। अध्यात्मिक जीवन में आज आपकी उन्नति हो सकती है। शिक्षण संस्थाओ से लाभ मिलेगा। संतान के प्रति आपका मन आज निश्चिन्त रहेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
वृषभ राशि (Taurus)
किसी अनजान व्यक्ति से आपका विवाद हो सकता है। सावधान रहना चाहिये। भाइयों के साथ तालमेल ठीक रहेगा। आज महिला कर्मचारियो को भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। कामर्श के विद्यार्थियो को आज उच्च शिक्षा किसी संस्थान में प्रवेश प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन तनाव वाला हो सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज आप किसी काम में तकलीफ महसूस होगी। अपने बॉस से सामन्जस्य करने में कठिनाई होगी। व्यवसाय के संम्बन्ध में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे भविष्य में अच्छे व्यापारिक लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। संतान के सुख की इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-हरा
कर्क राशि (Cancer)
आज आर्थिक परिस्थिति आपके अनुकूल होगी। पुरानी गलतियो को लेकर को लेकर अत्यधिक परेशान न हों,जो बीत गयी सो बात गयी। छात्रों के जीवन में आज सकारात्मक परिवर्तन होंगे। शिक्षा का पुनः माहौल बनेगा। प्रेम के आतुर लोगों की इच्छा आज पूरी हो सकती है। कोई मनचाहा साथी मिल सकता है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम
सिंह राशि (Leo)
जीवन में जो आर्थिक रुकावट आ गई थी वह आज दूर हो सकती है। आज आपको काम करने का अच्छा अवसर मिल रहा है। उसका पूरा लाभ उठाना चाहिये। शिक्षण के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ आज किसी पर्यटन पर जा सकते है। शादीशुदा जातको को आज प्रेम स्नेह में बीतेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। अपनी नौकरी मे भी परिवर्तन का योग बन रहा है। मकान में बदलाव होने के योग बनते हुये दिखायी दे रहे हैं। नवयुगल दम्पतियो को संतान का सुख मिलने का योग बनता हुआ दिखायी दे रहे हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी
तुला राशि (Libra)
किसी तकनीकी सम्बन्धी काम में आज आपको निराशा मिल सकती है। आपको जिन रिश्तों में बहुत परेशानी आ रही है उसे छोडना ही ठीक रहेगा। पुलिस अधिकारियों का तबादला हो सकता है आज। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगो की आज मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन मे तनाव रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-चाकलेटी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है । प्रिन्टिग प्रेस चलाने वाले लोगों को आज आर्थिक मुनाफ हो सकता है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको परिस्थितियों से लड़ने का साहस देता है। पुस्तकों के प्रति आपका लगाव आज रह सकता है। शाम मौज मस्ती में बीत सकती है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
वर्तमान की परिस्थितियों पर आपका नियन्त्रण कम हो सकता है। न्यायालय के मामला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप कुछ धार्मिक आयोजन कार सकते है। किसी सुखद यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के साथ आज आपका लगाव अधिक रह सकता है। प्रेम में आज सफलता मिल सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको आर्थिक रूप से कोई परेशानी आ सकती हैन किसी मित्र से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। किरायेदारी से जीविका चला रहे लोगों को आज का दिन खराब रह सकता है। सामाजिक जीवन में रह रहे लोगों को आज किसी पद या सम्मान पत्र की प्रप्ति होने के योग है। परिवार का साथ आपको जरुर प्राप्त होगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप घरेलू उपयोग के लिए खरीददारी हो सकती है। आप मित्रों के बीच समय बीत सकता है। संम्पत्ति के मामले आज अड़चन आ सकती है। परिवार के लोगो के असहयोग से आपका मन खिन्न हो सकता है। शादीशुदा जातको को आज जीवनसाथी के साथ सामन्जस्य बैठाने में समस्या आ सकती है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला
मीन राशि (Pisces)
आज गले में कुछ समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का घर परिवार में पूरा सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आपका आकर्षक बढ़ सकता है। आज आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान की शुरुआत कर सकते हैं। बच्चों के लिये आज आप कुछ बीमा कंपनियो में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला
Aaj ka Panchang, Aaj ka Rahukal, Aaj ka choughadia
शुक्रवार 10 जुलाई 2020 का पंचांग
सूर्योदय – ०५:३१ ए एम
सूर्यास्त – ०७:२२ पी एम
चन्द्रोदय – ११:०७ पी एम
चन्द्रास्त – १०:०९ ए एम
शक सम्वत – १९४२ शर्वरी
विक्रम सम्वत – २०७७ प्रमादी
माह-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
तिथि- पञ्चमी – ११:३७ ए एम तक
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद – पूर्ण रात्रि तक
योग- सौभाग्य – ०८:१८ पी एम तक शोभन
करण- तैतिल – ११:३७ ए एम तक गर – १२:३२ ए एम, जुलाई ११ तक
अभिजित मुहूर्त-११:५९ ए एम से १२:५४ पी एम
अमृत काल- ०८:४५ पी एम से १०:३१ पी एम
राहुकाल- १०:४३ ए एम से १२:२६ पी एम
दिशा शूल- पश्चिम
चन्द्र वास- पश्चिम – १०:५५ पी एम तक उत्तर से १०:५५ पी एम से पूर्ण रात्रि
सूर्य राशि- मिथुन
चन्द्र राशि – कुम्भ – १०:५५ पी एम तक
The post Aaj ka Rashifal 10 July 2020: आज आपके घर में बन रहा है सुख और शांति के योग, जानें अपना राशिफल appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/2ZOKig8

0 Comments