About Me

header ads

सामने आया विकास दुबे का बड़ा बेटा आकाश, ब्रिटेन में करता है पढ़ाई

नई दिल्‍ली: पुलिस ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्‍या के आरोपी विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एक एनकाउंटर में मार गिराया। हालांकि इससे पहले पुलिस ने उसकी पत्‍नी और बेटे को भी हिरासत में लिया था, लेकिन दोपहर के बाद छोड़ दिया गया। विकास का अंतिम संस्‍कार करने के बाद उसकी पत्‍नी अपने दोनों बेटों के साथ सास के पास पहुंची।

विकास दुबे की पत्‍नी ऋचा के साथ उसका बड़ा बेटा आकाश दुबे भी था, जो अपनी दादी से मिलने लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित घर पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उससे उसके बारे में पूछा तो वो ठीक से कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं लग रहा था। ब्रिटेन में पढ़ाई करने वाला विकास दुबे का बड़ा बेटा आकाश लॉकडाउन से पहले घर आ गया था।

आकाश अपनी दादी के घर के बाहर खड़ा होकर अपनी मम्‍मी के बारे में पूछ रहा था तो उसको वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। पुलिसकर्मी उसके बारे में जानकारी हासिल करने लगे तो उसने बताया कि उसका नाम आकाश दुबे हैं और वह विकास दुबे का बड़ा लड़का है। उसकी हालत को देखकर लग रहा था कि वह काफी डरा हुआ है और बार-बार पुलिस से अपनी मम्‍मी के बारे में पूछ रहा है।

यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के पास शहरों में करोड़ों की संपत्ति है। खबरों के अनुसार, उसका मुख्‍य काम जमीन हथियाना और पैसा उधार देना था। अलग-अलग जमीन हड़पने वाले सिंडिकेट से दुबे प्रति वर्ष 10 करोड़ रुपये कमाता था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसके पास जमीन हथियाने वाले गैंग को चलाने के लिए 100 आदमी थे। इसके अतिरिक्त, वह जबरन वसूली करके प्रति माह 50 लाख रुपये प्राप्त करता था।

उनके नाम पर बिकरू गांव में 150 बीघा से अधिक खेत है। दुबे के लखनऊ में भी दो फ्लैट थे। इसके अलावा, उनके पास उत्तर प्रदेश में कई प्‍लाट थे, जिन्हें ज्यादातर हड़पकर प्राप्त किया गया था। दुबे और उनके करीबी रिश्तेदारों के पास दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कई अन्य देशों में करोड़ों की संपत्ति थी।

The post सामने आया विकास दुबे का बड़ा बेटा आकाश, ब्रिटेन में करता है पढ़ाई appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/38IPtlV

Post a Comment

0 Comments