About Me

header ads

भारतीयों के लिए खुशखबरी लेकर आया गूगल

नई दिल्‍ली: कोरोना के आतंक के बीच गूगल भारत में खुशखबरी लेकर आया है, जहां कोरोना की वजह से हर तरफ बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। वहीं गूगल भारत में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फंड लेकर बाजार में आ रहा है। कल पीएम मोदी और गूगल के CEO सुंदर पिचाई के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम औऱ पिचाई के बीच बैठक हुई, जिसमें गूगल के CEO पिचाई ने भारत में 10 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की।

भारत में टेक्नॉलिजी के माध्यम से किसानों, युवाओं और व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए इस फंड का इस्तेमाल किया जायेगा। गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड की बात करते हुए सुंदर पिचाई ने बताया कि अगले 5 से 7 सालों में करीब 752 अरब रुपये भारत में खर्च किये जायेंगे। गूगल यह निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट पार्टनरशिप के तहत करेगा। गूगल की योजना है कि हर भारतीय को उसकी ही भाषा में जानकारी मिले, चाहे वह हिंदी बोलता हो, तमिल हो, पंजाबी हो या कोई और भाषा जानता हो। ऐसे नए प्रोडक्ट बनाना और सेवाओं की शुरुआत करना, जो भारत की यूनीक जरूरतों को पूरा कर सकें। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की ओर बढ़ रहे व्यापार को सहयोग देना और स्वास्थ्य, शिक्षा और एग्रिकल्चर जैसे क्षेत्रों के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को विकसित करना।

दोनों ने कोरोना संकट के दौरान नई कार्य संस्कृति पर भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों में गूगल के मेहनत को जानकर खुश हैं। चाहे शिक्षा हो, लर्निंग हो या डिजिटल इंडिया का क्षेत्र हो। । साथ ही दोनों ने खेल के अलावा भी कई क्षेत्रों में सामने आई मुश्किलों के बारे में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में भी बातचीत की।’ गूगल के इस निवेश से भारत में टेक्नालिजी क्रांति आयेगी और रोजगार को भी बल मिलने की संभावना है।



from News 24 https://ift.tt/3h211DL

Post a Comment

0 Comments