About Me

header ads

विकास दुबे एनकाउंटर पर उठे सवाल, देखिए अखिलेश यादव समेत किस नेता ने क्या कहा

नई दिल्ली: मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में गिरफ्तार हुआ 8 पुलिसकर्मियों का हत्‍यारा विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस की तरफ से बताया जा रहा है कि गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश लाते वक्त कानपुर के गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई और पटल गई, जिसके बाद विकास दुबे पुलिस की हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में वह मारा गया। आपको बता दें कि 2-3 जुलाई की रात कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के कत्लेआम के करने के बाद से ही विकास दुबे फरार चल रहा था और कल मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर के मंदिर से गिरफ्तार हुआ था।

बताया जा रहा है कि कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी, लेकिन शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की।

वहीं अब विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल भी उठने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में उस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सवाल उठाए हैं, जिसमें विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया गया था। अखिलेश यादव ने ट्विट कर कहा है कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद योगी सरकार से पूछा था कि सरकार बताए कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही अखिलेश यादव ने मोबाइल की सीडीआर (CDR) यानी कॉल डिटेल रिपोर्ट भी सार्वजनिक करने की बात कही थी।

वहीं कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भी गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। जितिन प्रसाद ने कहा है कि सरकार से लोग न्याय की उम्मीद करते हैं, बदले की नहीं… यही सिपाही और अपराधी में फर्क होता है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, यह पता लगाना आवश्यक है विकास दुबे ने मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर को सरेंडर के लिए क्यों चुना? मध्यप्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वो यहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने आया था?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा, सरकार को पलटने से बचाने के लिए कार का पलटना जरूरी था।

आपको बता दें कि कानपुर देहात के बिकरू गांव में 2-3 जुलाई को पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। लेकिन विकास को इसकी सूचना पहले से लग गई। विकास और उसके साथी पहले से तैनात हो गए। जैसे ही पुलिस विकास के घर पहुंची। विकास और उसके आसपास के घरों से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमलावर पुलिस के हथियार भी लूट ले गए थे।

The post विकास दुबे एनकाउंटर पर उठे सवाल, देखिए अखिलेश यादव समेत किस नेता ने क्या कहा appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2Zg4M2s

Post a Comment

0 Comments