नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए देखते हुए उत्तर प्रदेश में एकबार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाज़ार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बन्द रहेंगे। लेकिन जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी।
कुल मिलाकर यह लॉकडाउन 55 घंटे का होगा। इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन बाजार, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों को बंद रखा जाएगा। साथ ही लॉकडाउन के दौरान प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।
गौरतलब है कि योगी सरकार ने 55 घंटे के प्रतिबंध के लिए ऐसा समय चुना है, जब सरकारी कामकाज प्रभावित न हो। शुक्रवार की रात 10 बजे से प्रतिबंध शुरू होगा इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी में सरकारी दफ्तरों को बंद रहना ही है। सोमवार को सुबह पांच बजे तक गतिविधियों पर रोक रहेगी, उसके बाद स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। इसी बीच स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का अभियान पूरा कर लिया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
- लॉकडाउन के दौरान यूपी के सभी दफ्तर और शहरों और गांवों के बाज़ार, मंडी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
ज़रूरी सेवाएं पहले की तरह खुलेंगी। - स्वास्थ्य और जरूरी सेवाएं पहले की तरह खुले रहेंगे। कोरोना वॉरियर, स्वास्थ्य, स्वच्छता कर्मी के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
- पूरे प्रदेश में बाजार और सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
- सार्वजनिक साधनों के साथ रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। हांलाकि राष्ट्रीय और स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
- रेलों का चलना जारी रहेगा। ट्रेन से आने वाले यात्रियों के के लिए बसों की व्यवस्था सड़क परिवहन विभाग कराएगा।
- हवाई जहाज चलेंगे। घर से एयरपोर्ट आने-जाने की छूट होगी।
- मालवाहक वाहनों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
- पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
- नेशनल हाईवे -स्टेट हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप और ढाबे भी खुले रहेंगे।
- शहरों में लगातार काम करने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे।
- इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के औद्योगिक कारखाने खुले भी खुले रहेंगे, लेकिन उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा।
- ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे।
- लॉकडाउन के दौरान एक्सप्रेसवे, बड़े पुल और सड़कों का निर्माण जारी रहेगा।
- सरकार के बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स जैसे हाइवेज, एक्सप्रेसवेज, फ्लाईओवर के काम चलेंगे।
- इस दौरान बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का बढ़कर आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है। इसके साथ-साथ राज्य में अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है। यूपी में फिलहाल 9 हजार 900 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
The post Lockdown Return: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रिटर्न, जानें- क्या खुला है और क्या बंद? appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/2OhSxM8

0 Comments