About Me

header ads

Philips ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए दो 4के स्मार्ट टीवी, जानिए खासियत और कीमत

मुंबई। फिलिप्स एक जाना माना ब्रांड है। जिसके प्रोडक्ट पर करोड़ों लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं। भारतीय बाजार में फिलिप्स का बोलबाला है। ग्राहक के बढ़ते डिमांड और पसंद को देखते हुए फिलिप्स ने अब भारतीय बाजार में दो 50 इंच और 58 इंच डिस्प्ले वाले 4के स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है।

नए एलईडी टीवी में एचडीआर10+ सपोर्ट भी मिलता है और इनमें दिया पैनल आठ मिलियन पिक्सल के साथ आता है, जो अल्ट्रा रिज़ॉल्यूशन अपग्रेड तकनीक के साथ जोड़ा गया है। इन दोनों स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटॉम तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

स्मार्ट टीवी की खासियत
50-इंच और 58-इंच के फिलिप्स स्मार्ट टीवी मॉडल में अलग-अलग स्क्रीन साइज़ को छोड़कर एक समान हार्डवेयर आते हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्ट टीवी में 4के एलईडी पैनल दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। साथ ही दोनों स्मार्ट टीवी में शानदार साउंड के लिए डॉल्बी विजन और एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, ये दोनों स्मार्ट टीवी Saphi ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

दोनों Philips 4K smart TV बॉर्डरलेस डिज़ाइन के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 एन (मिराकास्ट सपोर्ट के साथ), ईथरनेट (RJ-45) पोर्ट, हेडफोन जैक और तीन एचडीएमआई पोर्ट के साथ-साथ दो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा इन स्मार्ट टीवी में आइकन पर आधारित मेन्यू दिया गया है, जिसको एक बटन से एक्सेस किया जा सकता है।

स्मार्ट टीवी की कीमत
50 इंच वाले 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 1,05,990 रुपये और 58 इंच वाले 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 1,19,990 रुपये रखी गई है। इन दोनों लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए बेचा जा रहा है।



from News 24 https://ift.tt/3h8Ff1c

Post a Comment

0 Comments