रमन झा, नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की दर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में जो केस सामने आए हैं वो डराने वाले हैं। चिंता इस बात की भी है कि कहीं ये मामले इससे भी ज्यादा ऊंचाई पर न पहुंच जाए। पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 34,956 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 687 लोगों की मौतें हुई। ये खतरनाक इसलिए भी है क्योंकि अब तक एक दिन में इतनी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव नहीं हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच गया है।
तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंता जताई है। राहुल गांधी ने आशंका जताई है कि 10 अगस्त तक देश में 20 लाख से ज्यादा संक्रमित होंगे। राहुल ने कहा कि सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाना चाहिए। उन्होंने ने ट्वीट कर कहा है कि ‘10,00,000 का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस नियोजित कदम उठाने चाहिए।’
10,00,000 का आँकड़ा पार हो गया।
इसी तेज़ी से #COVID19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज़्यादा संक्रमित होंगे।
सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए। https://t.co/fMxijUM28r
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, ‘जीत के समीप भारत! देश में कोरोना से उत्पन्न स्थिति की चर्चा करते हुए मैंने कहा कि हमारा रिकवरी रेट 63.25% पर पहुंच गया है। देश में कोरोना संक्रमण के ज़्यादातर मामले मामूली लक्षण वाले हैं। मात्र 0.32% मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 3% से भी कम मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है।’
#COVID UPDATE
There is a steady increase in the recovered patients & a decline in the number of active cases in the country
Actual caseload of #COVID19 patients is 3,31,146
Actual caseload is about 1/3rd of Total Cases
More than 6.1 lakh Recovered Cases @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/hyhxC28dLS
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) July 16, 2020
महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी। यह लगातार दूसरा मौका है जब महज 3 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। 30 जनवरी को पहला केस आने के 109 दिन बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पहुंचा था। अगले 39 दिन में ही ये संख्या 5 लाख को पार कर गई है। अगले 20 दिन में पांच लाख मामले और आ गए। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी 25 हजार को पार कर गया है। भारत दुनिया का आठवां देश है जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। देश में संक्रमण की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है।
from News 24 https://ift.tt/3jgpTcW

Actual caseload of
0 Comments