About Me

header ads

सौरभ गांगुली बोले- मुझे तीन महीने रणजी का मौका मिल जाए, तो फिर टेस्ट में बना सकता हूं रन

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष (Bcci President) सौरभ गांगुली (Saurav Ganguly) का मन टेस्ट मैच खेलने के लिए एक बार फिर आकर्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें तीन महीने की ट्रेनिंग और कुछ रणजी मैच खेलने का मौका मिल जाएं तो वह फिर से टेस्ट क्रिकेट में रन बना सकते हैं।

गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बातें कही है। उन्होंने कहा, अगर मुझे दो और वनडे सीरीज खेलने को मौका मिला होता तो और रन बना लिए होते। अगर मैं नागपुर टेस्ट में रिटायर नहीं हुआ होता तो मैं अगली दो टेस्ट सीरीज में भी रन बनाता। सच कहूं तो आप मुझे अभी ट्रेनिंग के लिए छह महीने दे दीजिए मुझे रणजी मैच खेलने दीजिए, मैं भारत के लिए अभी भी टेस्ट क्रिकेट में रन बना दूंगा। मुझे 6 महीने भी नहीं चाहिए, तीन ही दे दीजिए। मैं रन बनाऊंगा।

इस पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, आप मुझे खेलने का मौका तो नहीं दे पाएंगे लेकिन मेरे अंदर मौजूद विश्वास को कैसे तोड़ेंगे आप?’ इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें वनडे क्रिकेट से अनौपचारिक ढंग से बाहर किया गया। मैं 2007-08 में टॉप परफॉर्मेंस देने वाले बल्लेबाजों में था फिर भी मुझे बाहर किया गया।

गांगुली ने कहा, यह बड़ा ही अविश्वसनीय था। मैं वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में था। अगर आपसे मंच ही छीन लिया जाए तो इसका कोई मतलब नहीं है कि आपकी परफॉर्मेंस कितनी अच्छी है। बता दें सौरभ गांगुली ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच नागपुर में खेला था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ साल 2007 में ग्वालियर में खेला था।



from News 24 https://ift.tt/2WoZQpW

Post a Comment

0 Comments