मुंबई :आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं सुशांत की मौत की खबर से हर कोई अभी तक सदमे में है। यह सदमा शायद उनकी कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को भी उतना ही है जितना उनके परिवार और फैन्स को।आपको बता दें सुशांत के जाने के महीने भर बाद रिया ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट और फोटोज के जरिए सुशांत को खोने का दर्द बयां किया है।सुशांत के साथ मस्ती भरे मूड की दो फोटो शेयर करते हुए रिया ने लिखा- “अभी भी अपने इमोशन्स से जूझ रही हूं। मेरे दिल में कभी न भर पाने वाला एक खालीपन है।
तुम ही थे जिसने मुझे प्यार, उस की ताकत पर विश्वास दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल सा मैथ्स का फॉर्मूला जीवन के अर्थ को समझा सकता है और मैं तुमसे वादा करती हूं कि मुझे तुमसे ही हर दिन सीखते रहना है। मैं कभी भी तुम्हारे साथ यहां नहीं आऊंगी।मुझे पता है कि तुम अब और अधिक शांति वाली जगह में हो। चांद, तारे, आकाशगंगाएं खुली बांहों के साथ तुम जैसे सबसे बड़े फिजिसिस्ट का स्वागत करेंगे। संवेदना और खुशियों से भरे आकाश में अब तुम एक चमकते सितारे हो। मैं अपने शूटिंग स्टार का इंतजार करूंगी, जो तुम्हें मुझ तक वापस लाने की मेरी दुआ कुबूल कर सके। दुनिया ने हैरत भरी निगाहों से देखा है तुम सबसे अच्छे इंसान थे। मेरे शब्द हमारे प्यार को बता पाने के काबिल नहीं हैं। और मुझे लगता है कि तुम सच में इसका मतलब जानते थे जब तुमने कहा था कि यह हमदोनों से परे है। तुम खुले दिल से सबको पसंद करते थे, और अब तुमने मुझे दिखा दिया है कि हमारा प्यार वास्तव में सच में बढ़ता ही जा रहा है।
शांति से रहो सुशी। तुम्हें खोए हुए 30 दिन बीत गए, लेकिन प्यार करने का एक पूरा जीवन बाकी है… हमेशा मुझसे जुड़े रहना। अनंत की ओर, और उसके बाद भी।” इसके अलावा रिया ने एक दिन पहले ही अपनी वॉट्सऐप डीपी पर उनके साथ वाली एक फोटो लगाई है। जिसमें वे दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। जो फोटो रिया ने अपनी डीपी में लगाई है वह उन्होंने या सुशांत ने पहले कहीं भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। रिया के पीछे दिख रही विंडो से लग रहा है कि यह फोटो प्लेन में ली गई है। सुशांत की मौत के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने रिया से सुशांत के साथ उनके रिलेशनशिप, झगड़ों, फोन कॉल्स, मैसेज, सुशांत के डिप्रेशन से जुड़े सवाल पूछे थे। इसके अलावा रिया के भाई सोविज चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी। दरअसल, रिया और सोविज दोनों ही सुशांत की तीन स्टार्टअप कंपनीज में डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर की पोस्ट संभाल रहे थे।
गौरतलब है सुशांत और रिया की शादी की खबरों को रिया के प्रॉपर्टी डीलर सनी सिंह ने कन्फर्म किया था।डीलर ने बताया कि दोनों कुछ दिनों से साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। रिया ने ही डीलर से कहा था कि दोनों शादी कर रहे हैं और इसीलिए घर तलाश रहे हैं।सुशांत इससे पहले जहां रहते थे वहां उनकी लेट नाइट पार्टीज के चलते पड़ोसियों ने शिकायत की थी जिसके चलते वे दो बार घर बदल चुके थे। डीलर का कहना था कि जिस घर में सुशांत ने फांसी लगाई वह भी शायद दोनों ने साथ लिया था।
from News 24 https://ift.tt/3062eTH

#rheality

0 Comments