नई दिल्ली: अंतरिक्ष में कल यानी 14 जुलाई से दिलचस्प खगोलीय घटना घटने जा रही है। आसमान में अगले 20 दिनों तक के लिए एक खूबसूरत मेहमान आ रहा है। एक प्यारा सा धूमकेतु यानी कॉमेट भारत के ऊपर से गुजरता हुआ दिखाई देगा। यानी आप अपनी खुली आंखों से 14 जुलाई से लेकर अगले 20 दिनों तक हर सुबह रोशनी होने से ठीक पहले 20 मिनट के लिए इसे देख सकते हैं।
दरअसल धूमकेतु सी/2020 एफ3 जिसे नियोवाइज के नाम से भी जाना जाता है। यह कॉमेट हजारों साल में एक बार फिर सौरमंडल में दस्तक देने वाला है और करीब पहुंचने लगा है। यह धूमकेतु 22 जुलाई को पृथ्वी के सबसे पास 10.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। धीरे-धीरे यह सौरमंडल से बाहर निकल जाएगा।
इस धूमकेतु को नासा ने मार्च में खोजा था। यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आसमान में दिखाई देगा। यह धूमकेतु अगले 20 दिनों तक सूर्यास्त के बाद 20 मिनट के लिए दिखाई देगा। इसका अगला हिस्सा तेजी से जलता हुआ निकलता है। इसके पीछे छोटी या लंबी रोशनी की पूंछ होती है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी वायरल हो रही हैं।
अधिक चमकीला होने की वजह से इसे कोरी आंखों से भी देखा जा सकेगा। हालांकि दूरबीन की मदद से इसे आसानी से देखा जा सकेगा। 30 जुलाई के आसपास इसे 40 डिग्री की ऊंचाई पर सप्तऋर्षि मंडल के पास देखा जाएगा। जुलाई के बाद यह बहुत तेजी से गायब हो जाएगा और खुली आंखों से दिखाई नहीं देगा। हालांकि, इसे दूरबीन या स्पेस दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। यह धूमकेतु 22 जुलाई को पृथ्वी के सबसे पास 10.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। धीरे-धीरे यह सौरमंडल से बाहर निकल जाएगा।
from News 24 https://ift.tt/32eR2qj

0 Comments