About Me

header ads

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से 7 दिन का लॉकडाउन

सौरव कुमार, पटना: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ-साथ बिहार की राजधानी पटना में महामारी ने कहर मचाया हुआ है, इसकी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पटना में 7 दिन का लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। बिहार सरकार ने पटना जिले में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

पटना जिले के कलेक्टर और इसके आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुमार रवि ने बिहार महामारी रोग कोविड-19 विनियमन, 2020 के तहत लॉकडाउन के आदेश जारी किए। लॉकडाउन के लिए सभी पूजा स्थल सार्वजनिक रूप से बंद रहेंगे। उन्होंने कहा, “कोई भी धार्मिक मण्डली की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य ने अब तक 2.75 लाख लोगों का कोरोना टेस्‍ट किया गया है। जिसमें पिछले 24 घंटों में 6,277 परीक्षण किए गए थे।

क्या बंद रहेगा:
1. केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे
(सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, पेट्रोलियम, CNG, LPG, PNG, आपदा प्रबंधन, पोस्ट ऑफिस, NIC की सेवाएं चालु रहेंगी)
2. राज्य सरकार के दफ्तर बंद रहेंगे
(पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, आपातकालीन सेवा, बिजली ऑफिस, आपदा विभाग की सेवाएं चालू रहेंगी)

इन सभी कार्यालय में कम से कम कर्मियों के साथ काम करने की अपील की गई है। इसके आलावा अन्य दफ्तरों के कर्मियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अपील की गई है।

क्या खुला रहेंगे:
1. इस लॉकडाउन की अवधि के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों का ही संचालन होगा।
2. हॉस्पिटल और मेडिकल से संबंधित सेवाओं को शुरू रखें का आदेश दिया गया है।
3. पीडीएस राशन की दुकान, फ़ूड ग्रोसरिएस, फल, सब्जी, दूध, डेयरी, मीट, मछली, एनिमल फूडर की सेवाएं चालू रहेंगी। डीएम के आदेश के मुताबिक इन सेवाओं को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक ये दुकानें खुली रहेंगी।
4. बैंक, इंश्योरेंस और एटीएम (ATM)
5. प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
6. टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सर्विस, ब्राडकास्टिंग, केबल सर्विस, आईटी एंड आईटी केबल सिर्फ जरूरी कामों के लिए खुलेंगे. जितना हो सके वर्क फ्रॉम होम करें।
7. ऑनलाइन फ़ूड की सेवाएं चालू रहेंगी।
8. पेट्रोल पंप, LPG गैस की सेवा शुरू रहेगी।
9. प्राइवेट सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल इस्टैब्लिशमेंट और हॉस्पिटैलिटी सर्विस की सेवाएं चलती रहेंगी।

सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक निगम, सभी निजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि, राशन, डेयरी, सब्जी और मांस की दुकानें, बैंक, एटीएम और पेट्रोल आउटलेट जैसी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।
विज्ञापन

बुधवार शाम को राज्य सरकार के नवीनतम अपडेट के अनुसार 749 लोगों को एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। इससे राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या 13,274 हो गई है। राज्‍य में पिछे 24 घंटे में कोरोना के कारण दो लोगों की मौत अररिया और भागलपुर जिलों में हुई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 100 हो गया। बुधवार को दर्ज किए गए मामलों में से 235 मामले पटना के थे, जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्‍या 1,351 हो गई है।

The post कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से 7 दिन का लॉकडाउन appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2OcxLhi

Post a Comment

0 Comments