About Me

header ads

नहीं रहें शोले के सूरमा भोपाली, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर ऐक्‍टर, कॉमीडियन जगदीप का बुधवार को 81 साल की उम्र में देहांत हो गया। वो कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ख़बरों के मुताबिक गुरुवार की सुबह उन्‍हें सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा।

जगदीप के दोस्त प्रोड्यूसर महमूद अली ने बताया कि बांद्रा स्थित घर में करीब 8.30 बजे उनकी मौत हो गई। वह बुढापे के चलते हुई बीमारियों से लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

बता दें, जगदीप का पूरा नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। जगदीप ने करीब 400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया। फिल्म शोले के सूरमा भोपाली यानी अभिनेता जगदीप को आज और बीते कल की लगभग पूरी पीढ़ी ताउम्र नहीं भुला पाएगी।

उन्‍होंने 1975 में आई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘शोले’ में सूरमा भोपाल का किरदार निभाया जो क‍ि काफी मशहूर हुआ। उन्‍होंने करियर की शुरुआत चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर बीआर चोपड़ा की फिल्‍म ‘अफसाना’ से की थी।

जगदीप के इंतकाल की खबर पाते ही अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, ‘जगदीप साहब के निधन का दुखद समाचार सुना। उन्‍हें स्क्रीन पर देखकर हमेशा खुशी हुई। उन्होंने दर्शकों को आनंद से खूब भरा। जावेद और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। जगदीप साहब की आत्मा के लिए प्रार्थना।

शोले में निभाए गए सूरमा भोपाली के किरदार ने अभिनेता जगदीप को बॉलीवुड में मशहूर किया था। इस किरदार के नाम पर 1988 में फिल्म बनी, उसमें भी मुख्य भूमिका जगदीप ने ही निभाई। इसके अलावा ब्रह्मचारी, नागिन और अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया। चाहने वालों में जगदीप सूरमा भोपाली के अपने इस किरदार के लिए ही मशहूर थे।

The post नहीं रहें शोले के सूरमा भोपाली, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2ChrJJk

Post a Comment

0 Comments