About Me

header ads

आर्मी मुख्यालय से जारी हुआ एक आदेश और सभी ‘विदेशी जासूसों’ का हो गया पत्ता साफ!

नई दिल्ली। मोदी सरकार के बाद अब सेना ने बड़ा कदम उठाया है। सेना प्रमुख की तरफ से जारी किये गये आदेशों के मुताबिक सभी रैंक के अफसर या मातहतों को अब अपने मोबाइल फोन से फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित 89 एप्स डिलीट करने होंगे। इन सभी एप्स पर इंडियन आर्मी के जवानों और अफसरों की जासूसी करने का शक है। यह एप्स जवानों और अफसरों का डेटा चोरी कर दुश्मनों तक पहुंचा सकते थे।

सेना मुख्यालय से जारी लिस्ट में टिकटॉक जैसे चाइनीज ऐप से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्रूकॉलर जैसे दूसरे मशहूर विदेशी ऐप तक शामिल हैं। इतना ही नहीं, सैन्यकर्मियों को अब अपने स्मार्टफोन से टिंडर और कूच सर्फिंग जैसे डेटिंग ऐप भी डिलीट करने होंगे। इसके साथ ही, डेली हंट जैसे न्यूज ऐप को भी तुरंत डिलीट करने को कहा गया है।

सेना मुख्यालय ने उन सभी ऐप्स से दूरी बनाने का आदेश दिया है जिन पर कभी-न-कभी पर्सनल डेटा चोरी के आरोप लगे हैं। वह चाहे दुनियाभर में काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप फेसबुक ही क्यों न हो। ध्यान रहे 2018 में कैंब्रिज ऐनालिटिका ने यह कहकर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी कि फेसबुक ने अपने 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स का निजी डेटा अनुचित तरीके से साझा किया।

चीन पर विभिन्न ऐप्स के जरिए विभिन्न देशों की अति गोपनीय जानकारियां चुराने का आरोप लगता रहा है। इसी कारण भारत ने भी टिकटॉक समेत कुल 59 चीनी ऐप को अपने यहां प्रतिबंधित करने जैसा बड़ा कदम उठाया। भारत सरकार के फैसले के बाद इन ऐप्स को गूगल प्ले से भी हटा दिया गया है। हालांकि, जिन स्मार्टफोन्स में ये ऐप पहले से मौजूद हैं, उनमें ये काम करते रहेंगे। इसलिए, सेना को अपने महकमे से जुड़े सभी कर्मियों को ऐसे सभी ऐप्स डिलीट करने का ताजा आदेश जारी करना पड़ा।

विभिन्न विदेशी ऐप्स पर भारत सरकार के बाद सेना की तरफ से उठाए गए कठोर कदमों का एक और मायने है। वह यह कि अब भारत ऐप्स के मामले में आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से कदम बढ़ाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ऐप चैलेंज देकर यही जताने की कोशिश की है। उन्होंने देश को ऐप्स के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत में वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम ऐप बनाने की पूरी क्षमता है।

The post आर्मी मुख्यालय से जारी हुआ एक आदेश और सभी ‘विदेशी जासूसों’ का हो गया पत्ता साफ! appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2CdD39o

Post a Comment

0 Comments