Aaj ka Rashifal 11 July 2020: आज दिनांक 11 जुलाई 2020 और दिन शनिवार (Shaniwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आपके मान सम्मान में आज वृध्दि होगी। आज परिवार में सकारात्मक वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है। आज आपको अपने जीवनसाथी की ओर कुछ ख़ास आकर्षण रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लगे लोगों को आज अपने से वरिष्ठों की बात सुननी चाहिये।
- शुभ अंक-9
- शुभ रंग-लाल
वृषभ राशि (Taurus)
प्रेम के लिये आज आपको कोई साथी मिल सकता है। कुछ नकारात्मक विचार मन में आ सकती है। सगे सम्बन्धियों को लेकर आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आज आप खान पान पर या अपने शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों को आज संतान को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
- शुभ अंक-6
- शुभ रंग-सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
व्यवसाय में आज आपको सफलता मिलने के योग दिखायी दे रहे हैं। आपके द्वारा किए गए कार्य का सकारात्मक परिणाम दिखायी देगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त किये बिना आज नहीं रुकेंगे। आज विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज बातचीत का सिलसिला आगे बढेगा।
- शुभ अंक-7
- शुभ रंग-बादामी
कर्क राशि (Cancer)
व्यपारिक लाभ के लिये आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायिक कार्यो को लेकर आपके मन में आज उथल पुथल हो सकती है। वैवाहिक मामलो में आज आपके हृदय को आघात लग सकता है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपका मानसिक और आत्मिक सुख का बना रहेगा।
- शुभ अंक-2
- शुभ रंग-क्रीम
सिंह राशि (Leo)
स्वास्थ्य का सुख आज आपका अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज आपकी प्रगति होगी। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में आज का दिन सुन्दर रहने वाला है। पुत्र मोह से पीडित हो सकते हैं। किसी सार्वजनिक स्थान पर परोपकार हेतु निर्माण कार्य में सहयोग कर सकते हैं।
- शुभ अंक-1
- शुभ रंग-लाल
कन्या राशि (Virgo)
विषय भोगों के प्रति आज आप की लालसा अधिक रहने वाली होगी। आज आपके जोड़ों में दर्द उभर सकता है। आपको अपने खर्च पर नियन्त्रण रखना चाहिये। आज आपके व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। शिक्षा के सम्बन्ध में आज आपको लोन प्राप्त हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाये।
- शुभ अंक-7
- शुभ रंग-हरा
तुला राशि (Libra)
राजनीति में लगे लोगो को आज कुछ अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक सोच से आपको काफी समस्याओं से बाहर निकलने में आसानी होगी। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन आपका सुखी रहने वाला है।
- शुभ अंक-6
- शुभ रंग-पिंक
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दवा कारोबारियो के लिये आज का दिन नियन्त्रण में रहने वाला रहेगा। किसी व्यापारिक कार्य योजना के लिये धन उधार लेना पड़ सकता है। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। आज राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुखमय स्थिति रह सकती है। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
- शुभ अंक-9
- शुभ रंग-लाल
धनु राशि (Sagittarius)
गुरुजनों का आशीर्वाद मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर प्लान कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकता है। मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान का सुख आपको जरुर प्राप्त होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
- शुभ अंक-3
- शुभ रंग-पीला
मकर राशि (Capricorn)
आज आपके मेहनतका सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कारोबार और करियर में आपको बड़ी पहचान मिलेगी। सरकारी सेवा में लगे लोगों को आज स्थानान्तरण के योग बनते हुये दिखायी दे रहे है। प्राईवेट नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है। प्रेम में भी सफलता मिलने का योग बन रहे है।
- शुभ अंक-4
- शुभ रंग-नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
व्यवसाय संबंधी सभी काम आज दिन मे पूर्ण हो जायेंगे। घर में कुछ नये काम करवा सकते हैं। इंजीनियरों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों के लिये आज कुछ गिफ्ट ला सकते हैं। प्रेम में आज आपको तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
- शुभ अंक-8
- शुभ रंग-काला
मीन राशि (Pisces)
महिला वित्तीय अधिकारियों अधिक अनुकूलता रह सकती है। नौकरी में परिवर्तन की इच्छा रखने वाले जातकों को अभी कुछ दिन और प्रतीक्षा करनी चाहिये। आज आपको अपने जीवनसाथी की ओर कुछ ख़ास आकर्षण रह सकता है। छात्रों के लिये आज का दिन संघर्ष की स्थिति वाली रहेगी।
- शुभ अंक-3
- शुभ रंग-सुनहरा
यह भी पढ़ें- Shani Remedies: घर में चाहिए सुख, शांति और समृद्धि तो शनिवार को जरूर करें ये काम
Aaj ka Panchang, Aaj ka Rahukal, Aaj ka choughadia
शनिवार 11 जुलाई 2020 का पंचांग
सूर्योदय – ०५:३१ ए एम
सूर्यास्त – ०७:२२ पी एम
चन्द्रोदय – ११:३८ पी एम
चन्द्रास्त – ११:०२ ए एम
शक सम्वत – १९४२ शर्वरी
विक्रम सम्वत – २०७७ प्रमादी
माह-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
तिथि-षष्ठी – ०१:३३ पी एम तक
नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – ०५:३३ ए एम तक
योग – शोभन ०८:५९ पी एम तक
करण- वणिज – ०१:३३ पी एम तक
अभिजित मुहूर्त- ११:५९ ए एम से १२:५४ पी एम
अमृत काल- ०२:५८ ए एम, जुलाई १२ से ०४:४५ ए एम, जुलाई १२
राहुकाल- ०८:५९ ए एम से १०:४३ ए एम
दिशा शूल- पूर्व
चन्द्र वास- उत्तर
सूर्य राशि- मिथुन
चन्द्र राशि – मीन
The post Aaj ka Rashifal 11 July 2020: इनके लिए आज का दिन है खास, धन और प्यार में होगी वृद्धि, जानें अपना राशिफल appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/2W5Vzrg

0 Comments