About Me

header ads

एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर राजनयिक स्तर का बातचीत, चीन के ढीले पड़े तेवर 

नई दिल्ली: लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव को कम करने को लेकर भारत और चीन के बीच जारी बातचीत की कड़ी आज और आगे बढ़ेगी। सूत्रों के मुताबिक आज सीमा मामलों पर वर्किंग मेकैनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कॉर्डिनेशन यानि WMCC की वर्चुअल मीटिंग का अगला राउंड होगा। भारत ने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी पर चीन के दावे को एक बार फिर खारिज कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत वार्ता के जरिए मतभेदों के समाधान को लेकर आश्वस्त है और सीमा क्षेत्रों में अमन-चैन बनाए रखने की आवश्यकता को समझता है। इसके साथ ही भारत अपनी सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्रीवास्तव ने दोहराया कि गलवान घाटी पर चीन के हालिया दावे बढ़ा-चढ़ा कर किए गए और निराधार हैं और एलएसी का कड़ाई से पालन एवं सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों में यही शांति और स्थिरता का आधार है।

श्रीवास्तव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एलएसी का कड़ाई से पालन और सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों में यही शांति और स्थिरता का आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ पिछले रविवार को बातचीत में गलवान घाटी सहित एलएसी पर हुए हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारत के रुख से उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया था।

सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि डोभाल और वांग ने फोन पर बातचीत की थी, जिसके बाद दोनों देशों की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में टकराव बिंदुओं से बलों को पीछे हटाना शुरू कर दिया था। श्रीवास्तव ने कहा, ‘एनएसए ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय बलों ने सीमा प्रबंधन के मामले में हमेशा बहुत जिम्मेदाराना दृष्टिकोण अपनाया है और साथ ही, हमारे बल देश की सम्प्रभुता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद प्रतिबद्ध हैं।’

आपको बता दें कि अब चीन के तेवर नरम नजर आ रहे हैं। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि आक्रामकता और विस्तारवाद हमारे जीन में नहीं है। यही नहीं सूत्रों के हवाले से अब गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग एरिया और गोगरा में चीनी सेना के पीछे हटने की खबर है। इसके अलावा पैंगोंग त्सो से भी चीन के सेना की संख्या में कमी करने की भी खबर है।

The post एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर राजनयिक स्तर का बातचीत, चीन के ढीले पड़े तेवर  appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/3gPqQH7

Post a Comment

0 Comments