नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित (Coronvairus Positive) हो गए हैं। अमिताभ के साथ-साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव अमिताभ-अभिषेक दोनों को ही शनिवार रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने दस दिन के भीतर उनसे मुलाकात करने वालों से भी अपना परीक्षण कराने का आग्रह किया। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘मुझे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार और स्टाफ टेस्ट करा रहे हैं, नतीजों का इंतजार है। वे सभी जो पिछले 10 दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए, उनसे गुजारिश है कि वे कृपया जाएं और खुद की जांच कराएं।‘
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
अमिताभ के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनके स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्टाफ के सदस्यों का भी टेस्ट कराया गया था, जिसमें जया बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्टाफ के सदस्यों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके बताया कि वह और उनके पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों में कोरोना के माइल्ड (हल्के) लक्षण मिले हैं। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है। हम आप सभी से शांत रहने की अपील करते हैं। हम बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के संपर्क में हैं।
Earlier today both my father and I tested positive for COVID 19. Both of us having mild symptoms have been admitted to hospital. We have informed all the required authorities and our family and staff are all being tested. I request all to stay calm and not panic. Thank you. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 11, 2020
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को हल्का बुखार हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एंटीजन टेस्ट कराया था। इस टेस्ट में दोनों पॉजिटिव आए, जिसके बाद अमिताभ और अभिषेक डॉक्टर्स की सलाह पर नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ और अभिषेक का अस्पताल में भर्ती करने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अगले 24 घंटों में आ जाएगी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अमिताभ और अभिषेक को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था। उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे।
The post Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की तबीयत स्थिर, अभिषेक ने ट्वीट कर दी ये जानकारी appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/2OhCZIp

0 Comments