About Me

header ads

भतीजी का दावाः ट्रंप ने कॉलेज में एडमिशन करवाने और एग्जाम के दौरान किया था बड़ा फर्जीवाड़ा

नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है, दुनिया में उनकी ताकतवर नेताओं में गिनती होती है।अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव नजदीक है, लेकिन ठीक उससे पहले उनकी जिंदगी के राज खोलने वाली किताबों का आना जारी है। जॉन बोल्टन के बाद अब ट्रंप की खुद की भतीजी मैरी ट्रंप ने अपनी किताब में दावा किया है कि ट्रंप ने कॉलेज एडमिशन के लिए फर्जीवाड़ा किया था। उन्होंने पैसे देकर किसी और को अपनी जगह एग्जाम देने भेज दिया था। ट्रंप उस दौरान हाईस्कूल में पढ़ रहे थे और कॉलेज एडमिशन के लिए उन्हें अच्छे नम्बर्स की ज़रुरत थी।

वहीं हाऊ माई फैमिली क्रिएटेड द वर्ल्ड्स मोस्ट डेंजरस मैन’ (Too Much and Never Enough: How My Family Created the World’s Most Dangerous Man) हले 28 जुलाई को रिलीज की जानी थी, लेकिन अब इसे 14 जुलाई को ही रिलीज किया जाएगा। पब्लिशर्स का कहना है कि बेहद ज्यादा मांग और लोगों की दिलचस्पी की वजह से यह बेस्ट सेलर की लिस्ट पर पहले ही नंबर वन हो चुकी है। इस किताब में मैरी ने बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप को उनके पिता फ्रेडी ट्रंप सीनियर प्रताड़ित करते थे।

डोनाल्ड के बड़े भाई फ्रेड जूनियर की बेटी मैरी ट्रंप ने दावा किया है कि ट्रंप के पिता ट्रंप सीनियर को प्यार का मतलब नहीं पता था, वह सिर्फ आज्ञा का पालन चाहते थे जो डोनाल्ड को जबरदस्ती करना पड़ता था। मैरी के मुताबिक ट्रंप को भरोसा नहीं था कि वे यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम पास कर सकेंगे ऐसे में उन्होंने अच्छे नंबर लाने के लिए अपने नामा पर किसी और को पैसे देकर एग्जाम देने के लिए भेज दिया था।

ट्रंप के पास यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिल्वेनिया के मशहूर वोर्टन बिजनेस स्कूल की डिग्री है। मैरी के दावे पर व्हाइट हाउस की काउंसलर केलेनी कॉनी ने कहा कि मैरी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं लेकिन ट्रंप उनके मरीज नहीं है, उनका परिवार हैं। व्हाइट हाउस पहले भी मैरी के दावों को झूठा करार दे चुका है।

गलती नहीं मानते ट्रंप

मैरी के मुताबिक ट्रंप परिवार में गलतियों की जिम्मेदारी लेना नहीं, बल्कि चीटिंग करने को बढ़ावा दिया जाता है। मैरी ने यह भी आरोप लगाया है कि ट्रंप परिवार ने फ्रेड सीनियर की मानसिक हालत का फायदा उठाकर उन्हें और उनके भाई फ्रेड ट्रंप- lll को वसीयत से बाहर कर दिया। मैरी और फ्रेड के पिता फ्रेड जूनियर की 1981 में शराब की लत के कारण मौत हो गई थी। बुक के बैक कवर पर लिखा है ‘आज डोनाल्ड ट्रंप काफी हद तक वैसे ही हैं जैसे वह 3 साल की उम्र में थे, बढ़ने, सीखने या बेहतर होने, भावनाओं को संभालने, प्रतिक्रिया को रेग्युलेट करने या जानकारी को लेकर उसे बढ़ाना उन्हें नहीं आता।

The post भतीजी का दावाः ट्रंप ने कॉलेज में एडमिशन करवाने और एग्जाम के दौरान किया था बड़ा फर्जीवाड़ा appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2ZJoceY

Post a Comment

0 Comments