मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ऐक्टिव हो गए हैं। बिग बी अपनी हर एक ऐक्टिवटीज और हर एक एक्सपीरियंस को फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। अब बिग बी ने एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने पिता की कविता का अंश जोड़ फैन्स को दोगुना खुश कर दिया है।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर सभी को एक जरूरी मैसेज दिया है। उनकी पोस्ट लोगों में नया विश्वास पैदा कर रही है और उन्हें मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने की सीख दे रही है।
अमिताभ बच्चन लिखते हैं- सुबह की खुशी, हमेशा मजबूत रहे, सावधानी बरतें, सब सही हो जाएगा. तू न झुकेगा कभी ; तू न थमेगा कभी ,तू न झुकेगा कभी ; तू न थमेगा कभी ,कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ ,अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।
हाल ही में बिग बी ने वर्ल्ड चॉकलेट डे पर भी इंट्रेस्टिंग पोस्ट शेयर किया था। अमिताभ बच्चन ने लिखा था, ‘वर्ल्ड चाकलेट डे आ गया, कहन की करा विमोचन, जब चाकलेट खाना छोड़ दिए, तब क्यूं तरसावैं मन।’ बिग बी के इस तरह के ट्वीट से चॉकलेट के प्रति उनका प्यार साफ दिखाई दिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही तीन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। इन फिल्मों में ‘चेहरे’, ‘झुंड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल है।
The post मुश्किल समय में बिग बी को आई पिता की कविताओं की याद, पोस्ट शेयर कर बढ़ाया फैन्स का मनोबल appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/2ZPflbx

0 Comments