About Me

header ads

सलमान खान का बॉडीगार्ड संग ये वीडियो हो रहा है वायरल, छुट्टी में भी साए की तरह शेरा रहते हैं साथ

मुंबई :बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है ।कोरोना की वजह से देखभर में लॉकडाउन चल रहा था और उसी दौरान बॉलीवुड के सितारे कुछ न कुछ करके अपना टाइम पास करते रहते दिख रहे थे।आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग शुरु की गई है।जब से भारत में लॉकडाउन लगा तब से बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर रुके हुए हैं और अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट करते हुए नज़र आते हैं।

 

बता दें सलमान खान भले ही पनवेल वाले फार्म हाउस पर रुके हुए हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और साथ ही साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।शेरा हमेशा सलमान खान के साथ साये की तरह रहते है ।गौरतलब है ऐसे में शेरा ने सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस का वीडियो शेयर किया है।जिसमें सलमान खान एक वॉक पर चलते हुए नज़र आ रहे हैं और जोर-जोर से हसंते हुए दिख रहे है।इस वीडियो को देखकर तो ये लग रहा है सलमान खान इस मौसम का लुफ्त उठा रहे है।सलमान खान के साथ बना ये वीडियो शेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।वीडियो में सलमान खान आगे चलते नजर आ रहे हैं जबकि शेरा उनके पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं।सलमान खान इस वीडियो में एक कैजुअल लुक में दिख रहे और चोरो तरफ खूबसूरत पेड़ और पानी दिखाई दे रहे है।

 

वही शेरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दिग्गज को फॉलो करते हुए, मेरे मालिक.’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शेरा ने सलमान खान को भी टैग किया हुआ है।सोशल मीडिया पर सलमान खान और शेरा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

The post सलमान खान का बॉडीगार्ड संग ये वीडियो हो रहा है वायरल, छुट्टी में भी साए की तरह शेरा रहते हैं साथ appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2OefU9t

Post a Comment

0 Comments