मुंबई :अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है ।करीना के फोटो, वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते है। कभी बेटे तैमूर की फोटो से तो कभी अपने थ्रोबैक फोटोज से करीना फैंस का ध्यान खींचती रहती है।बता दें एक बार फिर करीना ने अपनी थ्रोबैक फोटोज पोस्ट किया है जिसमें वे अपनी पुरानी दोस्त संग नजर आ रही हैं।यह दोनों ही फोटो लंदन की है और इसमें दोनों फ्रेंड्स दो अलग-अलग लुक में नजर आ रही है।
गौरतलब है करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘कुछ दोस्ती ऐसी होती है जिन्हें परिभाषित करने की जरूरत नहीं…वे एक साथ रहने के लिए लिखे गए होते है।’करीना ने दो फोटोज शेयर किए हैं।जहां एक तस्वीर में करीना और उनकी दोस्त काफी यंग लग रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो कुछ ही समय पुरानी है।इसे एक्ट्रेस का Then & Now फोटो भी कह सकते हैं।इसमें एक फोटो में वे लंदन की सड़कों पर अपनी दोस्त के साथ कॉफी का लुत्फ उठाती नजर आ रही है।
वहीं दूसरी फोटो में दोनों दोस्त अपने बच्चों के साथ लेक साइड में दिखाई दे रही है। करीना ने फोटो के साथ अपने बच्चों के नाम भी लिखे हैं- ‘टिम और रणवीर’. उनकी दोस्त ने भी इंस्टाग्राम पर तैमूर और अपने बेटे की फोटोज शेयर की थी।लिहाजा करीना कपूर इससे पहले भी अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर करती रहती है।हाल ही में उन्होंने अपनी पहली फिल्म का पहला शॉट शेयर किया था।यह फिल्म रिफ्यूजी का था जिसके लिए उन्होंने सुबह के 4 बजे शूटिंग की थी। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा- ‘सुबह 4 बजे मेरा फर्स्ट शॉट…मैं आज सुबह 4 बजे उठी, मैंने शीशे में देखा और खुद से कहा ये जिंदगी का सबसे बेस्ट डिसिजन था।कड़ी मेहनत, डेडीकेशन और आत्म विश्वास के 20 साल ।
The post करीना कपूर को आई अपनी दोस्त की याद , इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर किया पोस्ट ! appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/3iQvAxH

0 Comments