About Me

header ads

टिकटॉक को लेकर आए ये मैसेज तो हो जाएं सावधान

दीपक दुबे, मुंबई: भारत सरकार ने कुछ ही दिन पहले 59 चाइनीज एप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें से एक “प्रचलित टिकटॉक” एप भी था। हालांकि टिकटॉक से कई स्टार बने लोगों को बड़ा दुख भी हुआ, लेकिन भारत की सुरक्षा को देखते हुए सभी ने बैन का समर्थन किया। ऐसे में टिकटॉक प्रेमियों को लुभाने के लिए हैकर्स ने टिकटॉक प्रो नाम का एक एप निकाला है। दावा किया जा रहा है कि टिकटॉक प्रेमी इसके जरिए लुफ्त उठा सकते है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि एक गलती आपके सारे डेटा को चोरी कर लेगी और आपको कंगाल बना देगी।

साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी टिकटॉक एप के जरिये लोगों को ठगने के सुराग मिलने के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करते हुए साइबर सेल ने इससे जुड़े किसी भी मैसेज और लिंक पर क्लिक न करने की लोगों से अपील की है, क्योंकि लिंक पर क्लिक करते ही ठगी का शिकार लोग हो सकते हैं। साइबर क्राइम से जुड़े अपराधी टिकटॉक के पॉपुलर होने का फायदा उठाकर फर्जी टिकटॉक एप के जरिए लोगों को ठगकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है। सायबर हैकर्स टिकटॉक प्रो के लिंक को मैसेज व ट्विटर मैसेज के जरिए लोगों को भेज रहे हैं और डाउनलोड करने के लिए कह रहे है। जैसे ही कोई शख्स उस लिंक पर क्लिक करता है, उसका सारा डाटा चोरी करके साइबर अपराधी उसके एकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं या निजी जानकारी चुरा लेते है।

साइबर अपराधियों द्वारा इस हथकंड़े से लोगों से की जा रही ठगी की जानकारी मिलने के महाराष्ट्र साइबर सेल ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से ऐसे किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक न करने और ऐसे किसी भी प्रकार का मैसेज आने पर तुरंत साइबर सेल से संपर्क करने की अपील कर रही है। साइबर सेल के मुताबिक भारत सरकार द्वारा बैन किया गया टिकटॉक बहुत पॉपुलर हुआ था और इससे कई लोगों के डाटा लीक होने की खबरें भी सामने आई थी। इसी का फायदा साइबर अपराधी अब उठा रहे हैं। साइबर सेल लोगों से यही अपील कर रही है कि वह सावधान रहें।

The post टिकटॉक को लेकर आए ये मैसेज तो हो जाएं सावधान appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2W6iwum

Post a Comment

0 Comments