About Me

header ads

2 दिन में अकाली कार्यकर्ताओं पर 10 से ज्‍यादा FIR

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: पंजाब में अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पिछले 2 दिनों के अंदर 10 से ज्यादा FIR दर्ज हो चुकी हैं। दरअसल, 7 जुलाई को अकाली दल की और से राज्यभर में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था।

अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर आरोप है कि धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने करोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई हैं। साथ ही पंजाब सरकार के भीड़ इकट्ठा करने को लेकर जारी गाइडलाइंस का भी उल्लंघन किया गया है। बिना मास्क व फिजिकल डिस्टेंस के धरना लगाने वाले अकाली दल के अज्ञात वर्करों पर पंजाब पुलिस ने करीब 10 केस दर्ज करके पहचान करनी शुरू कर दी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते प्रशासन द्वारा जारी किए निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ना तो मास्क पहन रखे थे और न ही फिजिकल डिस्टेंसिंग रखी। अकाली दल ने पंजाब के तमाम जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के गांव में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

इस प्रदर्शन में पंजाब सरकार से जुड़े कई स्कैमों की जांच की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान कई जगह पर अकाली दल के कार्यकर्ताओं की सोशल डिस्टेंस प्रोटोकॉल का पालन ना करने और जरूरत से ज्यादा भीड़ इकट्ठा करने की तस्वीरें भी सामने आई थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस गाइडलाइंस के उल्लंघन को लेकर ये कार्यवाही कर रही है।

अकाली दल ने आरोप लगाया कि उन्होंने जो जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था उन प्रदर्शनों में जुटी भारी भीड़ को देखते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार घबरा गई है और इसी घबराहट में उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की जा रही हैं। अकाली दल ने आशंका जताई कि अभी सिर्फ भले ही 10 FIR हुई हो लेकिन आने वाले वक्त में पंजाब सरकार हर जिले में थाना स्तर पर अकाली दल के खिलाफ FIR दर्ज करवा सकती है और ये कांग्रेस की खिसियाहट है।

वहीं पंजाब सरकार के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने कहा कि अकाली दल और उनके नेता सुखबीर बादल को पता होना चाहिए कि हम करोना के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और ऐसे में पंजाब सरकार ने किसी भी तरह के आयोजन को करने को लेकर सोशल डिस्टेंस प्रोटोकॉल जारी किए हुए हैं और अगर कोई भी इन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज होगी और ये किसी भी तरह की कोई राजनीतिक कार्यवाही नहीं है और अकाली दल अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश में है और इसी कोशिश में वो सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं।

The post 2 दिन में अकाली कार्यकर्ताओं पर 10 से ज्‍यादा FIR appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/38PyWg4

Post a Comment

0 Comments