About Me

header ads

धोनी ने पीयूष चावला को कराई थी इतने करोड़ रूपये की आमदनी, जानिए डिटेल

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह (Mahendra Singh Dhoni) दिन आय दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। क्रिकेट से भले ही दूर हो, लेकिन किसी न किसी विषय को लेकर उनका जिक्र सामने आ ही जाता है।इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए जब पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी तो चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के एक फैसले से सभी दंग रह गए थे। आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्‍नई ने पीयूष चावला को खरीदा और इस फैसले से काफी लोग हैरान थे।

अब खुद पीयूष चावला ने इसका खुलासा किया कि उन्‍हें 6 करोड़ 75 लाख रुपये की कीमत के साथ सीएसके में लाने के पीछे दिमाग महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ था। धोनी की टीम में आने से पहले चावला ने किंग्‍स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स का भी प्रतिनिधित्‍व किया।

2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीयूष चावला ने 150 आईपीएल मैचों में 27.15 की औसत से 157 विकेट लिए हैं। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 17 रन पर 4 विकेट का है. स्‍पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए चावला ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स में अपने शामिल होने के बारे में बताया।

सीएसके के कैंप में धोनी से हुई चर्चा

पीयूष चावला ने कहा कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कैंप के दौरान धोनी से उनकी बातचीत हुई और उन्‍होंने खुद पूर्व भारतीय कप्‍तान से उन्‍हें टीम में लाने के बारे में पूछा। जिस पर धोनी ने कहा कि जाहिर है कि उन्‍हें सीएसके में लाने का फैसला उनका था।

इस दौरान पीयूष चावला से धोनी के भविष्‍य के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यह विषय से बाहर की बात है।वे नहीं जानते हैं धोनी खेलेंगे या नहीं। दरअसल पिछले साल हुए वर्ल्‍ड कप के बाद से ही एमएस धोनी क्रिकेट से दूर हैं। 10 जुलाई को ही धोनी को क्रिकेट से दूर हुए सालभर हो गया और तभी से उनके भविष्‍य पर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।



from News 24 https://ift.tt/2DHtdNR

Post a Comment

0 Comments