नई दिल्ली: चीन ने नेपाल को अपने कर्ज जाल में बुरी तरह फंसा लिया है। अब इसका असर भी साफ नजर आने लगा है। हालात ये हैं कि अपनी नई ऑडिट रिपोर्ट के सामने आने के बाद नेपाल ने चीन के 6 एयरक्राफ्ट को ना उड़ाने के बड़ा फैसला कर लिया है। चीन ने धोखे से इन विमानों को नेपाल को लोन पर बेचा और पहले से तय डील से कहीं ज्यादा ब्याज लेकर अपना खजाना भरने में लगा था।
चीन से कर्ज लेकर मलाई खाने के चक्कर में नेपाल का हाजमा ऐसा बिगड़ा कि उसे करोड़ों डालरे के चीनी एयरक्राफ्ट को ग्राउंड करना पड़ा है। एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 चीनी सिविल एयरक्राफ्ट को नेपाल ने बंद कर दिया है। मतलब अब ये चीनी विमान नेपाल के आसमान में उड़ान नहीं भरेंगे। इसकी वजह सुनकर आप पहले चौंकेंगे और फिर कहेंगे ये तो होना ही था। दरअसल, दोस्ती की आड़ में चीन ने नेपाल को अपने बेहद मंहगे ये 6 विमान बेच दिए और उसके बदले में नेपाल से मोटा कर्जा वसूल करता रहा। लड़खड़ाती माली हालत को देखते हुए आखिरकार नेपाल सरकार ने इन विमानों को न उड़ाने का फैसला किया है।
नवंबर 2011 में चीन ने नेपाल और बांग्लादेश में एयरक्राफ्ट को बेचने के लिए झांसे में लिया, जिसके बाद नेपाल और बांग्लादेश ने इस सुझाव को सहमति देते हुए अपनी एयरक्राफ्ट टीम को इसके परीक्षण के लिए चाइना भेज दिया। जिस पर बांग्लादेश के एयरलाइन्स टीम ने चीन के एयरक्राफ्ट को अपने देश के लिए सटीक नहीं माना और इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। लेकिन नेपाल ने चीनी कंपनी को नेपाल के लिए सटीक एयरक्राफ्ट बताते हुए एयरक्राफ्ट को चलाने की सहमति सहमति दे दी।
नेपाल में चीन का ‘चक्का-जाम’
- चीन की कंपनी Aviation Industry Coopretion of China (AVIC) ने नेपाल को 6 एयरक्राफ्ट सौंपे
- 6 विमान की कीमत करीब 3.72 मिलियन डॉलर
- चीन के EXIM बैंक ने लोन पर नेपाल को एयरक्राफ्ट दिए
- नेपाल को 1.5% और सर्विस चार्ज के बदले 0.4% ब्याज पर डील तय हुई
- अब चीन नेपाल से वसूल रहा है 8 फीसदी ब्याज
- नेपाल की 57वीं ऑडिय रिपोर्ट में इसे घाटे का सौदा माना गया
इस पूरे वाक्ये ने चीन और नेपाल के रिश्तों की काले सच क उजागर किया है। चीन नेपाल को अपने कर्ज में फंसाता जा रहा है और नेपाल चीन की इस कारगुजारी पर पर्दा डाल रहा है। दूसरी जानकारी के मुताबिक, नेपाल ने चीन से ये विमान खरीद तो लिए लेकिन न तो उनके पास इस विमान को उड़ाने वाले पायलट हैं और न ही इन विमानों को लैंड कराने लायक एयरपोर्ट जिसकी वजह से वो लगातार घाटे को उठाए जा रहा है।
चीन नेपाल के साथ क्या सुलूक कर रहा है, इससे नेपाल का बच्चा-बच्चा वाकिफ है। लेकिन पीएम ओली नेपाल के इशारे पर नाच रहे हैं, जिसका खामियाजा अब नेपाल के सरकारी खजाने और आम नेपाली को भुगतना पड़ रहा है।
from News 24 https://ift.tt/2ZBSUrJ

0 Comments