About Me

header ads

सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने सरकार को फिर घेरा, कहा- कमजोर विदेश नीति की वजह से बढ़ी चीन की हिमाकत

रमन झा, नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वीडियो की एक सीरीज शुरू की है। इसके तहत उन्होंने आज सुबह पहला वीडियो जारी किया। अपने पहले वीडियो में राहुल गांधी ने भारत और चीन विवाद को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर चीन ने इसी वक्त को क्यों चुना। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भारत की स्थिति में ऐसा क्या है जिसने चीन को आक्रामक होने का मौका दे दिया। इस समय ऐसी क्या स्थिति है कि जिसको देखकर चीन को विश्वास हुआ कि वह भारत के खिलाफ दुस्साहस कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात को समझने के लिए आपको कई अलग-अलग पक्षों को समझना होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि देश की सुरक्षा किसी एक बिंदु पर नहीं टिकी होती। बल्कि यह कई कामों का संगम होता है। जिसमें कई तरह की व्यवस्थाएं भी समायोजित होती हैं। देश की विदेशी संबंधों से होती है। उसकी रक्षा अर्थव्यवस्था से होती है। इसकी रक्षा जनता की भावनाओं से होती है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जनता का जो दृष्टिकोण है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में ऐसा क्या हुआ ? जिसकी वजह से भारत सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त व संकटग्रस्त हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘आज आपके पास एक ऐसा देश है जो आर्थिक रूप से मुश्किल में है, जहां तक ​​उसकी विदेश नीति का सवाल है, अपने पड़ोसियों के साथ चीजें ठीक नहीं है और इसीलिए चीन ने फैसला किया कि संभवतः यह सबसे अच्छा समय है और इसलिए उन्होंने हरकत की है।’ उन्होंने कहा कि देश की रक्षा किसी एक बिंदु पर नहीं टिकी होती, बल्कि यह कार्य कई शक्तियों का संगम होता है।

राहुल गांधी ने दूसरे देशों के साथ संबंधों को लेकर कहा कि ‘बाहरी दुनिया के साथ हमारा संबंध कई देशों के साथ हुआ करता था। अमेरिका के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी थी, रूस, यूरोप और इन देशों विश्व में भारत का समबन्ध बेहतर बनाने में मदद की। आज, हमारा संबंध लेन-देन का हो गया है। हमारे अमेरिका, यूरोप के साथ एक लेन-देन का संबंध है और हमने रूसियों के साथ अपने संबंधों को बिगाड़ दिया है।’

नेपाल मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, ‘इससे पहले नेपाल, भूटान, श्रीलंका मित्र थे। पाकिस्तान के अलावा सारे पड़ोसी भारत के साथ काम कर रहे थे और उन्होंने खुद को भारत के साथ भागीदारी के रूप में देखा। पाकिस्तान से अलग सभी पड़ोसी हमारे साथ काम कर रहे थे, लेकिन आज हर कोई हमारे खिलाफ बात कर रहा है।’

अपने इस वीडियो में राहुल गांधी ने खुलकर सभी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था कभी हमारी ताकत हुआ करती थी, लेकिन आज बेरोजगारी अपने चरम पर है। छोटे व्यापारी मुश्किल में है लेकिन सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। वीडियो के आखिर में राहुल ने कहा कि ‘इस पर आज हमारा देश आर्थिक तौर पर संकट में है, विदेश नीति ध्वस्त होने के दौर में है, पड़ोसियों से रिश्ते खराब हैं और इस वजह से चीन ने फैसला किया कि यह भारत के खिलाफ दुस्साहस करने का सबसे सही समय है और इसलिए वह आक्रामक हुए।’



from News 24 https://ift.tt/396Bx5k

Post a Comment

0 Comments