कुन्दन सिंह, नई दिल्ली: जब देश अपनी आजादी की 75वीं साल मानने की तैयारियों में जुटा हैं वैसे में उन तमाम शहीदों और स्वन्त्रता सेनानी को याद करने के तरीका ये भी हो सकता हैं कि हम अपने राज्य के स्कूलों के नाम स्थान के बदले स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर रखे। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और युवा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख कर उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली सरकार एवं नगर निगमों के सभी स्कूलों के नाम दिल्ली से हुये स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर रखे जायें।
दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि किसी भी समाज एवं देश में स्वतंत्रता सैनानियों का स्मरणीय योगदान एवं सम्मान होता है पर यह दुखद है की भारत में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कुछ वरिष्ठ नेताओं को छोड़ कर शेष का योगदान भुला सा दिया गया है। दिल्ली में भी यही स्थिति है कि अंधिकाश स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग बलिदान से वर्तमान पीढ़ी परिचित ही नहीं है। स्वतंत्रता सैनानी मेमोरियल में भी कुछ चुनिंदा नामों का ही उल्लेख है।

कपूर ने पत्र में कहा है कि अगर हम अपने युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़ना चाहते हैं तो उनको स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग, बलिदान से परिचित कराना आवश्यक है। इसी भाव के साथ हमें दिल्ली के सभी सरकारी एवं नगर निगमों के स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर रखें जायें और दिल्ली सरकार आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पूर्व इसकी नीतिगत निर्णय घोषणा करे। स्कूलों में स्वतंत्रता सैनानी का चित्र एवं उनके स्मरणीय योगदान का मेमोरियल पत्थर लगाया जाये।
from News 24 https://ift.tt/2CDhkHZ

0 Comments