नई दिल्ली: बंगला विवाद को लेकर जारी विवाद पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को जवाब दिया है। बंगला विवाद पर पुरी के दावों पर प्रियंका ने एक बार फिर दोहराया है कि वो तय समय में बंगला खाली कर देंगी।
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘अगर किसी ने आप से बात की थी तो उनकी चिंता के लिए मैं उन्हें और आप को धन्यवाद देती हूं। लेकिन इससे यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मैंने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया था और जैसा कि लेटर में लिखा है मैं 1 अगस्त तक सरकारी आवास खाली कर दूंगी।’
If someone called you Mr Puri, I thank them for their concern, and thank you for your consideration as well but it still does not change the facts: I have made no such request, and I am making no such request. As I said, I will be vacating the house by the 1st of August..1/2 https://t.co/jeHSZAf4MR
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 14, 2020
वहीं इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘प्रियंका गांधी आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती हैं और उन्हें आप जैसे लोगों के फेवर की जरूरत नहीं है। इसलिए बेवजह डींगें मारना बंद कीजिए। ये मामला खत्म हो गया है। सबको पता है कि आपने बंगला कांग्रेस एमपी को अलॉट किया है या बीजेपी प्रवक्ता को, अब झूठ बोलना बंद कीजिए।’
Dear Mr. Puri,
Priyankaji fights for the cause of people and need no favours from your ilk. So stop bragging unwarrantedly. The issue is closed.
And so that all know, did you allot 35, Lodhi Estate to a Congress MP or BJP Spokesperson?
So pl stop sensationaling ur lies. https://t.co/8Ysvea4EDW
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 14, 2020
हरदीप पुरी ने किया था ये ट्वीट
हरदीप पुरी ने ट्वीट किया, ‘तथ्य खुद अपनी गवाही देते हैं। एक बड़े कांग्रेसी नेता ने मुझे चार जुलाई 2020 को दोपहर 12.05 बजे फोन किया कि 35 लोधी एस्टेट को दूसरे कांग्रेस सांसद को आवंटित कर दिया जाए, ताकि प्रियंका वाड्रा वहां बनी रहें। कृपया सब कुछ सनसनीखेज न बनाएं।’ हालांकि पुरी ने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया है, लेकिन माना जाता है कि वह कांग्रेस के पुराने नेता हैं और गांधी परिवार के वफादार हैं।
from News 24 https://ift.tt/3j3tg6E

0 Comments