About Me

header ads

महानायक अमिताभ बच्चन हुए भावुक, आधी रात को पोस्ट कर भगवान को किया याद !

मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों नानावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है ।अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हर तरफ उनके फैंस अपने अभिनेता के ठीक होने की कामना कर रहे हैइसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भगवान की एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने ईश्वर को याद करते हुए लिखा है, ‘त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश च सखा त्वमेव, त्वमेव विद्या द्रविनम त्वमेव, त्वमेव सर्वम मम देव देव.’ वहीं एक दूसरी फोटो में अमिताभ ने लिखा है, ‘ईश्वर के चरणों में समर्पित.’ अमिताभ के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें. ।आपको बता दें कि अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन , एश्ववर्या राय और अराध्या कोरोना पॉजिटिव है । वही शनिवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई थी जिसमें वो संक्रमित पाए गए थे।अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर रहे है।

गौरतलब है अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमारी सेहत में सुधार के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिल रही है ।मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है।अस्पताल के कुछ नियम है। मैं बहुत कुछ नहीं कह सकता, प्यार.’अमिताभ बच्चन ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी।अमिताभ के फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे है। कई जगह तो बिग बी की सेहत के लिए पूजा-पाठ भी चल रही है।

आपको बता दें दुनियाभर में कोरोना वायरस अपने पैर पसार चुका है।वही मुंबई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हर रोज मुंबई से कई नए मामले लगातार सामने आ रहे है। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है, वहीं छोटे पर्दे के अभिनेता पार्थ समथान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।



from News 24 https://ift.tt/3hbNVE3

Post a Comment

0 Comments