About Me

header ads

Realme 6 का नया वेरियंट भारत में लॉन्च, 17 जुलाई की रात से शुरू होगी बिक्री

मुंबई। Realme 6 का नया वेरियंट भारतीय बाजार में लॉन्च हो रहा है। नया वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला है। बता दें, यह स्मार्टफोन मार्च में तीन वेरिएंट 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, और 8 जीबी + 128 जीबी में लॉन्च किया गया था।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन दो कलर ऑप्शन कॉमेट ब्लू और कॉमेट व्हाइट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। हालांकि, इस नए वेरिएंट के बाकि सभी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट्स की तरह ही हैं। Realme के नए वेरिएंट की बिक्री 17 जुलाई की मध्यरात्रि से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी नए वेरिएंट को Realme साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

रियलमी 6 की कीमत और खासियत
रियलमी 6 के नए वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में भी वहीं स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं जो कि मौजूद फोन में है। जैसे रियलमी 6 डुअल-सिम फोन है, जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है।

Realme 6 में कंपनी ने 6.5इंच डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 X 1080 और रिफ्रेश्ड रेश्यो 90 हर्ट्ज है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G90T SoC दिया गया है, जो एंड्रॉइड 10 आधारित होगा।
Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, पैनोरमिक व्यू, एआई ब्यूटी और बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.1×74.8×8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम है।

बता दें कि Realme C11 स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसके 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। इस फोन की बिक्री 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे रियलमी की वेबसाइट और Flipkart पर होगी।



from News 24 https://ift.tt/2Clwh1B

Post a Comment

0 Comments