About Me

header ads

कानपुर मामले में विकास दुबे के अलावा मारे गए ये लोग, जानिए विकास से किसका-क्या था रिश्ता

नई दिल्‍ली: आठ पुलिसवालों पर हमला करने के बाद फरार विकास दुबे को आखिरकार उज्‍जैन से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कानपुर ले जाते समय भागने की फिराक में वह मारा गया। विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके ऊपर 5 लाख रुपये के ईनाम रखा हुआ था, लेकिन फिर वह यह शातिर अपराधी कानपुर से उज्‍जैन पहुंचे में सफल रहा।

विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 टीमों को लगाया हुआ था। विकास दुबे की जानकारी इकट्ठा करने के लिए यूपी पुलिस ने इसको पकड़ने में दिन-रात एक किए हुए थे और अबतक विकास समेत मुठभेड़ में 6 लोग मारे गए हैं। जबकि मुठभेड़ के बाद 2 लोग घायल हुए हैं, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। अबतक इस मामले में विकास दुबे समेत कुल 18 लोग गिरफ्तार (मुठभेड के दौरान गिरफ्तार 2 बदमाशो की संख्या जोड़कर कुल गिरफ्तार 18) हो चुके हैं।

6 एनकाउंटर में मारे गए
जिस दिन विकास दुबे और उसके गुंड़ों ने पुलिस पर गोलियां चलाई, उस दिन दो बदमाश प्रेम पांडेय और अतुल दुबे मारे गये। प्रेम पांडेय विकास दुबे का मामा था और अतुल दुबे रिश्ते में भाई लगता था।
आठ जुलाई को दूसरे एनकाउंटर में अमर दुबे मारा गया था, यह विकास दुबे का भतीजा था।
9 जुलाई को प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय एनकाउंटर मे मारा गया, ये विकास दुबे का खास गुर्गा था।
इसके अलावा बउवा दुबे भी एनकाउंटर में 9 जुलाई की सुबह मारा गया। ये गदनापुर गांव का है औऱ विकास का शागिर्द था।
विकास दुबे भागने का प्रयास करते हुए मारा गया

दो अपराधी मुठभेड़ में हुए घायल
चार जुलाई को खास शूटर दयाशंकर अग्‍निहोत्री को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। ये विकास दुबे का शूटर और खास नौकर था। इसको पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया।
आठ जुलाई को श्यामू बाजपेयी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ, इसके भी पैर में गोली मारी गई। ये बिकरु गांव का ही था औऱ विकास के दूर के रिश्ते में भतीजा लगता था।

विकास दुबे समेत 16 गिरफ्तार
सात जुलाई को क्षमा दुबे (भतीजे की पत्नी)
नौकरानी रेखा अग्निहोत्री (दयाशंकर की पत्नी)
सुरेश वर्मा (विकास का शूटर, इसके घर से भी गोलियां चली थी)
आठ जुलाई को थाना प्रभारी चौबेपुर विनय तिवारी औऱ एसआई केके शर्मा गिरफ्तार
आठ जुलाई को गिरफ्तार जहान यादव (विकास का गुर्गा)
संजय दुबे (विकास का चचेरा भाई)
शांति देवी (हीरु द्विवेदी की मां, हीरु जो इस हत्याकांड मे दूसरे नंबर का वांछित है और 50 हजार का इनामी है, अभी गिरफ्तार नहीं)
खुशी दुबे (एनकाउंटर मे मारे गये अमर दुबे की पत्नी)
आठ जुलाई को ही फरीदाबाद से भी विकास के तीन साथी प्रभात उर्फ कार्तिकेय बिकरु निवासी (ये आज मुठभेड मे मारा गया), अंकुर पुत्र श्रवण (विकास का गुर्गा) और श्रवण (विकास का सहयोगी)
सूत्रों के हवाले से खबर उज्जैन के एक शराब व्यापारी के घर रुका था। विकास दुबे मदद करने पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

 

The post कानपुर मामले में विकास दुबे के अलावा मारे गए ये लोग, जानिए विकास से किसका-क्या था रिश्ता appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2OdmMUM

Post a Comment

0 Comments