About Me

header ads

पूर्व पत्‍नी रेहम खान ने इमरान को लेकर किया एक और बड़ा खुलासा

नई दिल्‍ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने पीटीआई नेता के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बॉयोग्रॉफी में सनसनीखेज खुलासा करते हुए पिछले साल सुर्खियां बटोरी थीं। अब उन्होंने एक और बयान दिया है कि उन्होंने उनसे शादी क्यों की थी। रेहम खान ने आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों के प्रति इमरान खान के ‘दयालु व्यवहार’ के कारण अंधी हो गई थी।

रेहम खान से किसी ने इस बारे में ट्वीट करके पूछे था, जिसका उन्‍होंने जवाब दिया। इसमें पूछा गया था कि उनके जैसी एक शिक्षित पत्रकार ने इमरान खान को निजी जीवन के बारे में जानने के बाद क्यों चुना। एक प्रतिभावान महिला और एक शिक्षित पत्रकार होने के बाद भी वह इमरान के चक्कर में कैसे फंस गई? और फिर उसके साथ पूरा साल बिताया।

ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि कई महिलाओं का जब महीनों तक पीछा किया जाता है, तो वह समझेंगी कि मेरे दिल का रास्ता मेरे बच्चों के लिए अतिरिक्त था। उन्होंने कहा कि सभी सही चीजें महिलाएं सुनना चाहती हैं। इमरान खान भी बच्‍चों के साथ ऐसा ही व्‍यवहार करते थे, जिस कारण से रेहम का दिल पसीज गया।

आत्मकथा में रेहम खान के सनसनीखेज दावे
रेहम खान ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इमरान की अय्याशी और नशे की लत का जिक्र करते हुए दावा किया है कि इमरान के नाजायज रिश्तों से कई बच्चे हैं। किताब में रेहम ने लिखा है, “शादी के कुछ समय बाद हमने जब ट्रायन का जिक्र किया, तो इमरान ने कहा कि क्या तुम जानती हो कि सिर्फ वही एक नहीं है, बल्कि पांच हैं। जब मैंने पूछा कि पांच मतलब? उन्होंने हंसते हुए कहा, बच्चे। तब मैंने हैरान होते हुए पूछा कि क्या तुम्हारे पांच अवैध बच्चे हैं? उसने कहा कि हां। इस पर मैंने पूछा कि क्या वे सभी गोरे हैं? इस पर इमरान ने कहा कि नहीं, कुछ भारतीय हैं। इनमें से सबसे बड़े की उम्र अब 34 साल है। मैं उस पर बरस पड़ी। मेरे दिमाग में कई सवाल चल रहे थे। फिर मैंने पूछा और बाकी? उन लोगों ने कभी कुछ बोला क्यों नहीं? इमरान ने कहा कि सभी विवाहित थीं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद नहीं करना चाहती थी। फिर मैंने पूछा कि क्या इस बात को और कोई भी जानता है? इमरान ने कहा कि सिर्फ जेमिमा जानती है। मैंने ही उसे बताया है।”

किताब में दावा किया गया है कि 65 साल के नेता इमरान कुरआन नहीं पढ़ते और जादू-टोनों में भी विश्वास करते हैं। इसके अलावा किताब में रेहम ने दावा किया है कि 2015 में शादी से पहले इमरान ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। रेहम ने किताब में ये भी आरोप लगाया है कि इमरान गे हैं और अपनी फैंटेसी को पूरा करने के लिए अपनी पहली पत्नी को दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। रेहम ने इमरान और उनकी पार्टी पीटीआई की मीडिया कॉर्डिनेटर अनीला ख्वाजा के बीच भी रिश्ते होने की बात कही है।

The post पूर्व पत्‍नी रेहम खान ने इमरान को लेकर किया एक और बड़ा खुलासा appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2Ob9DeP

Post a Comment

0 Comments