About Me

header ads

बांग्लादेश सीमा पर गांजा की तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, इतने मवेशियों को भी कराया मुक्त

नई दिल्लीः बांग्लादेश सीमा पर सोमवार की रात करीब 8 बजे सीमा चौकी जलांगी और नरसरीपारा ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर इलाके से 75.3 किलोग्राम गांजा, 50 फेंसिडिल और 5 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया है।

बीएसएफ इंटेलिजेंस ब्रॉन्च ने किया अलर्ट

जानकारी के अनुसार नदिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में 13 जुलाई को सीमा चौकी जलंगी वह सीमा चौकी नरसरीपारा, 141 वीं बटालियन को बीएसएफ इंटेलिजेंस ब्रॉन्च ने सूचना दी कि उनके इलाके से भारी मात्रा में तस्करी होने की आशंका है।

समय रहते दोनों सीमा चौकी के जवान संदिग्ध जगह पर बैठ गए। तस्करों ने पकड़े जाने के डर से बीएसएफ के जवानों को देख तस्कर खेती व अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। इलाके को अच्छे से जांचने के बाद यहां से 75.3 किलोग्राम गांजा 50 फेंसिडिल की बोतलें तथा एक दूसरी जगह से 5 मवेशियों को भी तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।

141 वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर नगेंद्र सिंह रौतेला ने इस संयुक्त अभियान के बाद मिली बड़ी सफलता के लिए जवानों की पीठ थप-थपाई। साथ ही साथ बताया की उनके इलाके से किसी भी प्रकार की तस्करी का होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।



from News 24 https://ift.tt/3fsXbTv

Post a Comment

0 Comments