प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: विकास दुबे और उसके साथियों के एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है। राज्य सरकार को गुरुवार तक अपना जवाब देना है और सोमवार को इस मामले में अगली सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले की जांच के लिए कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में जांच कमिटि गठित करने पर विचार कर रहे हैं।
कोर्ट ने कहा कि हैदराबाद मामले में जिस तरह से कोर्ट ने SC के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच का आदेश दिया रग, उसी तर्ज पर हम इस मामले में भी सोच रहे हैं। कोर्ट ने यूपी सरकार से गुरुवार तक जवाब मांगा है, सोमवार को होगी सुनवाई।
आपको बता दें कि हैदराबाद गैंग रेप में एनकाउंटर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SC के रिटायर्ड जज वीएस सिरपुरकर की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया था और बाकी जांच पर रोक लगा दी थी। विकास दुबे एनकाउंटर मामले में भी कोर्ट सोमवार को ऐसा आदेश सुना सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने कहा – कि सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है, जांच हो रही है, सरकार को थोड़ा और समय चाहिए। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है। राज्य सरकार को गुरुवार तक अपना जवाब देना है और सोमवार को इस मामले में अगली सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले की जांच के लिए कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में जांच कमिटि गठित करने पर विचार कर रहे हैं।
कोर्ट ने कहा कि हैदराबाद मामले में जिस तरह से कोर्ट ने SC के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच का आदेश दिया रग, उसी तर्ज पर हम इस मामले में भी सोच रहे हैं। कोर्ट ने यूपी सरकार से गुरुवार तक जवाब मांगा है, सोमवार को होगी सुनवाई।
हैदराबाद गैंग रेप में एनकाउंटर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SC के रिटायर्ड जज वीएस सिरपुरकर की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया था और बाकी जांच पर रोक लगा दी थी। विकास दुबे एनकाउंटर मामले में भी कोर्ट सोमवार को ऐसा आदेश सुना सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने कहा – कि सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है, जांच हो रही है, सरकार को थोड़ा और समय चाहिए।
from News 24 https://ift.tt/2DHBOQD

0 Comments