About Me

header ads

पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था विकास दुबे, मारा गया

नई दिल्‍ली: मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में गिरफ्तार हुआ 8 पुलिसकर्मियों का हत्‍यारा विकास दुबे मारा गया है। पुलिस ने बताया कि वह हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद गोलीबारी में उसको ढेर कर दिया गया।

पुलिस की तरफ से बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश ले जाते समय गाड़ी का दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई, जिसके बाद उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। दोनों तरफ से गोलीबारी की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

पिछले शुक्रवार को कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के कत्लेआम का आयोजन करने के बाद से ही विकास दुबे को कल मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंदिर में गिरफ्तार किया गया था।

यह उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के काफिले की वही गाड़ी है, जो मध्य प्रदेश से कानपुर के लिए विकास दुबे को वापस ला रही थी। गाड़ी की दुर्घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी के पलटने के बाद विकास दुबे ने हथियार छीननकर भागने की कोशिश की।

एसपी कानपुर वेस्ट ने कहा कि विकास दुबे ने कार पलटने के बाद घायल पुलिसकर्मियों की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण कराने को कहा, लेकिन इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले विकास दुबे की पत्नी ऋचा, उसके बेटे को हिरासत में लेने के मामले में पूर्व आईपीएस सूर्य प्रताप सिंह के सवाल उठाये जाने पर कानपुर नगर पुलिस की तरफ से किये ट्वीट में लिखा गया है कि अवगत कराना है कि इनामी बदमाश चौबेपुर प्रकरण में वांछित विकास दुबे की पत्नी ऋचा से केवल घटना के संबंध में तथ्यों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। बच्चा नाबालिग होने की वजह से उन्हीं के साथ सुरक्षित है।

The post पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था विकास दुबे, मारा गया appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2W5o88d

Post a Comment

0 Comments