About Me

header ads

पलक झपकते ही दुश्मन के गढ़ में गरजेंगे इंडियन आर्मी के टैंक और तोप, BRO ने रिकॉर्ड वक्त में बना डाली ये सड़कें

नई दिल्ली: चीन से जारी सीमा तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  जम्मू कश्मीर में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 6 महत्वपूर्ण पुलों का उद्धाटन का किया।  इन 6 पुलों में से 4 अखनूर सेक्टर में है, जिनमें पलानी ब्रिज, घोड़ा ब्रिज, फाडी वाला ब्रिज समेत अन्य शामिल हैं, जबकि दो ब्रिज जम्मू सेक्टर में है। इन सभी 6 पुलों पर 45 करोड़ की लागत आई है।

बीआरओ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह और सेना के अन्य सीनियर अधिकारियों के मौजूदगी में रक्षामंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-उद्घाटन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि इन पुलों का निर्माण दुश्मनों द्वारा निरंतर सीमा पर गोलीबारी के बावजूद समय पर पूरा कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की जल्द ही अटल टनल का भी काम पूर कर देश को समर्पित किया जाएगा। सेना की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर कई और विकास के काम की घोषणा जल्द की जाएगी साथ ही जम्मू में 1000 किलोमीटर लंबी सड़कों पर काम जारी है।

गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सीमावर्ती इलाकों में सड़कों का जाल बिछा रहा है और पुलों का निर्माण कर रहा है, ताकि सुरक्षा बलों की आवाजाही आसान हो सके। बरसात से पहले हो रहे इन पुलों के उद्घाटन से सीमा क्षेत्र में बसे गांवों और ग्रामीणों को लाभ होगा। इस पुल के बनने से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में उन 35 गांवों के लोगों के लिए नया युग लेकर आएगा, जो आए दिन पाकिस्तान की गोलीबारी का दंश झेल रहे हैं। अब किसी भी आपात स्थिति में चंद मिनटों में वह सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंगे।

जम्मू कशमीर में बनाए गए 6 पुल में से 160 मीटर लंबा तरनाह-1 और 300 मीटर लंबा तरनाह 2 सहित चार पुल बलवान , घोडावाला , पहाड़ीवाला और पनियाली पुल का उद्घाटन किया गया। इन पुलों के जरिए तकरीबन 217 गांव के 4 लाख से ज़्यादा लोगो को आवाजाही में आसानी होगी। साथ ही सैन्य सामानों और रोज़ मर्रा के इस्तेमाल में लाए जाने वाली चीज़ें अब और आसानी से दूर दराज़ के इलाक़ों तक पहुंचाया जा सकेगा।

आपको बता दें कि मंगलवार को राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन से लगी सीमा के पास बुनियादी ढांचे के सुधार पर चर्चा करने के लिए BRO के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। गौरतलब है कि बीआरओ ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर के पिछले दो साल में 2200 किलोमीटर की रोड की कटिंग की है और लगभग 4200 किलोमीटर की सड़कों की सर्फेसिंग की गई है। इसके अलावा कुल 5800 मीटर स्थायी पुल तैयार किए हैं। कोरोना के बावजूद बीआरओ ने अपने काम को लगातार जारी रखा। उत्तर पूर्व राज्यों , हिमाचल , उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सीमावर्ती इलाकों में सड़कें और पुल बनाने के काम को जारी रखा।

The post पलक झपकते ही दुश्मन के गढ़ में गरजेंगे इंडियन आर्मी के टैंक और तोप, BRO ने रिकॉर्ड वक्त में बना डाली ये सड़कें appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/3ffSoVB

Post a Comment

0 Comments