About Me

header ads

LOC पर सेना को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान की शैतानी साजिशों की फिर खुली पोल

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उरी में एलओसी (LOC) पर सेना को बड़ी कामयाबी है। सेना ने एकबार फिर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नापाक हरकतों का एकबार फिर पर्दाफाश किया है। सेना ने यहां भारी मात्रा में पाकिस्तान हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। सेना एक सर्च अभियान के तहत जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर के मैदान नाला इलाके में LOC के पास से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बने पिस्तौल और तीन AK56 हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। ये सभी हथियार और गोला बारूद पाकिस्तान के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की बनी हुई है।

गौरतलब है  दुनियाभर में फैली कोरोनावायरस महामारी और बॉर्डर पर देशों के बीच तनाव के दौरान भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान लगातार आतंकी साजिश रचने की कोशिश में जुटा है। इसके तहत पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकियों की घुसपैठ बढ़ाने की कोशिश में जुटा है और इसके लिए सरहद पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान  नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय चौकियों और आगे के गांवों पर मोर्टार दागता है और गोलीबारी करता है।

पुंछ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी रमेश कुमार अंगराल ने कहा, “पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था और लगभग 2.35 बजे एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और मेंधर के लांजोत क्षेत्र में एक और घायल हो गई। वे पाकिस्तानी मोर्टार आग की चपेट में आ गए थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बालाकोट और  मेंधर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

गौरतलब है कि पिछले महीने  पाकिस्तान गोलाबारी में पुंछ और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारत के पांच सैनिक शहीद हो गए थे। हालांकि मौके पर तैनत भारतीय सुरक्षाकर्मी पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

The post LOC पर सेना को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान की शैतानी साजिशों की फिर खुली पोल appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2W5EUUN

Post a Comment

0 Comments