मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में शुरुआत से ही दिखाया है कि वे कितनी टैलेंटेड अभिनेत्री है । दीपिका ने पहली फिल्म ओम शांति ओम से ही लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई थी।बता दें इसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अलग-अलग तरह की फिल्में कीं।ऐसी ही एक फिल्म थी कॉकटेल।ये फिल्म साल 2012 में रिलीज की गई थी।फिल्म की रिलीज के 8 साल पूरे होने की खुशी में दीपिका पादुकोण ने फिल्म का एक BTS वीडियो शेयर किए हैं और शूटिंग के दिनों की यादें ताजा की है।
गौरतलब है दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 2 मिनट 36 सकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान के कई सारे फनी मूमेंट्स शामिल है अभिनेता सैफ अली खान अपनी मस्ती में नजर आ रहे हैं और उनकी फनी एक्टिविटीज किसी को भी हंसा सकती है।दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी भी शूटिंग के दौरान सैफ अली खान की कंपनी एंजॉय करती नजर आ रही है।वीडियो में सैफ अली खान एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ भी शूटिंग के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे है। दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम फिल्म में वैरोनिका था।दीपिका ने फिल्म के 8 साल पूरे होने के जश्न में इंस्टा पर अपना नाम भी बदल कर वैरोनिका कर दिया.फिल्म कॉकटेल की बात करें तो इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था।
इस फिल्म से एक्ट्रेस डायना पेंटी ने अपना डेब्यू किया था।दीपिका और सैफ के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, डिंपल कपाड़िया और रणदीप हुड्डा ने भी अहम रोल प्ले किया था।फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम थे. फिल्म के गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए गए थे।
from News 24 https://ift.tt/2Wz1Xrx

#8YearsOfCocktail







#birthday #celebration
0 Comments