मुंबई : हाल ही में अभिनेत्री रेखा के सिक्योरिटी गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।इसके बाद रेखा के बांद्रा स्थित बंगले के कुछ हिस्से को सील करने का फैसला किया गया।ठीक एक हफ्ते के अंदर अब सिक्योरिटी गार्ड के बाद 4 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है।वहीं रेखा का कोविड टेस्ट भी अभी तक नहीं हुआ है।गौरतलब है बीएमसी ने रेखा को सलाह दी थी कि वो अपना कोविड का टेस्ट करवाएं।बता दें रेखा ने कहा था कि वो खुद से अपना कोविड टेस्ट करवाएंगी और रिपोर्ट भेज देंगी।लेकिन बीएमसी को अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं मिली है।बीएमसी का कहना था कि रेखा को टेस्ट करवाने के लिए बाध्य नहीं किया जाता है क्योंकि वो सुरक्षा गार्ड से सीधे संपर्क में नहीं थी।
उन्होंने बीएमसी को सूचित किया था कि वो पिछले कुछ हफ्तों से घर में क्वारनटीन में हैं।अब रेखा के सिक्योरिटी गार्ड के बाद, पास के बंगले के चार और चौकीदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।सभी को बीएमसी कोविड फैसिलिटी में भेज दिया गया है।वही 9 और करीबी कॉन्टेक्ट्स की रिपोर्ट का इंतजार है।वार्ड कार्यालय के अनुसार, ये स्टाफ नियमित रूप से मिल रहे होंगे, इसलिए संक्रमित हो गए।खबरों का माने तो रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में स्थित अपने ‘सी स्प्रिंग्स’ नाम के बंगले में रहती है।उनके इस बंगले पर दो सुराक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं, जिनमें से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसका बांद्रा के कोरोना सेंटर में ट्रीटमेंट चल रहा है। बीएमसी के अधिकारियों ने रेखा के बंगले के बाहर नोटिस लगाया है, जिस पर इसे कंटेनमेंट जोन बताया है।
बीते दिनों महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन और टीवी एक्टर पार्थ समाथन के कोविड पॉजिटिव आने के बाद इंडस्ट्री में काफी हलचल है।बहलहाल बालाजी टेलीफिलम्स के सभी शूट तीन दिनों तक रोक दिए गए है।
from News 24 https://ift.tt/38V011b

0 Comments