About Me

header ads

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने की साजिश का खुलासा! FIR दर्ज

नई दिल्ली: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। इस सिलसिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने केस भी दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप 13 जून को अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी को लेकर टेलीफोन टैपिंग कर रहा था। उस दौरान एक मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग हुई, जिसमें कॉल के सुनने पर पता लगा कि अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश हो रही है।

एफआईआर में दर्ज है कि फोन पर ऐसी बात की जा रही है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री में झगड़ा चल रहा है। ऐसी स्थिति में सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को तोड़कर सरकार गिराई जाए।

एफआईआर के आधार पर सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुतबिक कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया को बीजेपी के एक नेता ने प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास किया। कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह मालवीय के संबंध में भी बात करते हैं कि पहले वह उपमुख्यमंत्री के पाले में थे, अब उन्होंने पाला बदल लिया है। कांग्रेस विधायकों और निर्दलीय विधायकों को 20 से 25 करोड़ रुपये देने के प्रलोभन की भी जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है।

साथ ही यह बात भी सामने आया है कि मौजूदा सरकार को गिरा कर नया मुख्यमंत्री बनाया जाए लेकिन बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री हमारा होगा और उपमुख्यमंत्री को केंद्र में मंत्री बना दिया जाएगा। लेकिन उपमुख्यमंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री वही बनेंगे।

The post राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने की साजिश का खुलासा! FIR दर्ज appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/38JYk6K

Post a Comment

0 Comments