नई दिल्ली: चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 107वां दिन है। वहीं देश में जारी अनलॉक-2.0 (Unlock 2.0) का आज 11वां दिन है। पहले अनलॉक-1.0 और अब अनलॉक-2.0 के तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। जन जीवन और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है।
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8 लाख 20 हजार के पार पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा 22,000 को पार कर गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।
कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। अब तक 8,20,916 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर अब तक 22, 123 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 5 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।
India's COVID19 case tally crosses 8 lakh mark with 519 deaths and highest single-day spike of 27,114 new cases in the last 24 hours. Total positive cases stand at 8,20,916 including 2,83,407 active cases, 5,15,386 cured/discharged/migrated 22,123 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/zTiIgOyMxb
— ANI (@ANI) July 11, 2020
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 8,20,916 है, जिसमें 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 2,83,407 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,15,386 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 27,114 नए मामले सामने आए। जबकि 519 लोगों की मौतें हुई।
इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 26,506 नए मामले सामने आए थे। जबकि 475 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 24,879 नए मामले सामने आए थे। जबकि 487 लोगों की मौतें हुई थी। बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 22,752 नए मामले सामने आए थे। जबकि 482 लोगों की मौतें हुई थी। मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 22,252 नए मामले सामने आए थे। जबकि 467 लोगों की मौतें हुई थी। सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 24,248 नए मामले सामने आए थे। जबकि 425 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए थे। जबकि रिकॉड 613 लोगों की मौतें हुई थी।
आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा एक करोड़ 24 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 5 लाख से 60 हजार ज्यादा हो गई है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 68 लाख के पार पहुंच चुका है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले अमेरिका ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में COVID-19 के मामले आने के कारण भारत में रूस से ज्यादा मामले हो गए हैं।
The post देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.20 लाख के पार, अबतक 22123 लोगों की जा चुकी है जान appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/2DxpKBl

0 Comments