About Me

header ads

#GoodNews: कोरोनाकाल में ‘खुशियों वाला जोन’, इन दिन देखने को मिलेंगे तारक मेहता के नए एपिसोड !

मुंबई : 13 जुलाई को कई टीवी शोज के नए एपिसोड्स देखने को मिले, लेकिन इस सब के बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस ने शो को बहुत मिस किया।आपको बता दें अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को शो के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।वही फैंस के लिए खुशखबरी है । शो के नए एपिसोड्स जल्द ही टेलीकास्ट होने वाले है।शो के नए एपिसोड 22 जुलाई से रिलीज होंगे ।बता दें शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।हालांकि, शो का प्लॉट का होगा, इसे लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है।सोनी टीवी के यूट्यूब चैनल पर शो का प्रोमो रिलीज हुआ है.।प्रोमो में बताया गया कि शो के नए एपिसोड्स 22 जुलाई को ऑन एयर किए जाएंगे।

खुशियों वाले जोन के लिए तैयार हो जाइए। वहीं इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- इंडिया से मिलेगा एक मुस्कुराता हिंदुस्तान, क्योंकि गोकुलधाम सिर्फ नाम ही नहीं पूरा हिंदुस्तान है।शो के चीफ डायरेक्टर मालव राजदा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीरें शेयर की थी।लिहाजा मालव ने लिखा-ROLL…ROLLING…ACTION…115 दिन के बाद शूटिंग फाइनली शुरू हो गई।काम शुरू करके काफी अच्छा लग रहा। दोबारा हंसने के लिए तैयार रहिए। खबरों की माने तो शो की शूटिंग करने से पहले मॉक शूट किया गया था।मालव ने मॉक शूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 

बता दें कि जब से शो की शूटिंग बंद हुई थी, फैंस शो को काफी मिस कर रहे थे। शो की जब शूटिंग बंद हुई थी तब कोरोना वायरस का प्लॉट दिखाया जा रहा था।अब शो में क्या प्लॉट दिखाया जाएगा इसे लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड है।



from News 24 https://ift.tt/2DGNtz6

Post a Comment

0 Comments