About Me

header ads

#ShakuntalaDevi : टीजर में दिखा विद्या बालन का अलग अंदाज, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर !

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी का मोशन पोस्टर जारी किया गया है।बता दें  ये फिल्म 31 जुलाई 2020 को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।गौरतलब है  विद्या ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि शकुंतला देवी का ट्रेलर किस दिन रिलीज किया जाएगा।अभिनेत्री ने पोस्ट कर बताया कि 15 जुलाई को शकुंतला देवी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज होगा।वही मूवी का मोशन पोस्टर वीडियो काफी मजेदार है।बता दें शकुंतला देवी एक ऐसी शख्सियत की कहानी है जिसे ह्यूमन कंप्यूटर भी कहा जाता है।

शकुंतला देवी एक जीनियस थीं, जो कि कैलकुलेटर और कंप्यूटर से भी तेज थी।वे झट से मैथ्य से जुड़े सवालों को सुलझा देती थी।लिहाजा फिल्म एक जीनियस माइंड की कहानी है।शकुंतला देवी की बायोपिक का फैंस के बीच काफी क्रेज है। अभिनेत्री विद्या बालन मूवी में मैथमैटिक्स जीनियस शकुंतला देवी का किरदार अदा करेंगी।फिल्म में सान्या मल्होत्रा विद्या की बेटी के रोल में दिखेंगी। सान्या और विद्या के अलावा अमित साध और जिशु सेनगुप्ता भी अहम रोल में दिखेंगे। शकुंतला देवी बायोपिक का डायरेक्शन अनु मेनन ने किया है और इसे लिखा भी उन्होंने ही है।आपको बता दें शकुंतला देवी का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा ​​द्वारा किया गया है।

पहले शकुंतला देवी को थियेटर्स में रिलीज करने की प्लानिंग थी।लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन ने सारे प्लान को बदल कर रख दिया।कई सारी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है । इन्हीं में से एक शकुंतला देवी भी है। ये देखना दिलचस्प होगा की विद्या बालन की इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

 

 



from News 24 https://ift.tt/3gWJa0P

Post a Comment

0 Comments