About Me

header ads

PUBG Mobile ने अपना नया अपडेट किया रोलआउट, प्लेयर्स को दी बड़ी खुशखबरी

मुंबई। PUBG Mobile ने अपना नया अपडेट रोलआउट कर दिया है। PUBG Mobile ने अपडेट 0.19.0 पैच रोल आउट कर दिया गया है। इस अपडेट के साथ Nordic Style Livik नाम का मैप खेलने के लिए उपलब्ध करवाया गया है। ये पहली बार हुआ है कि बिना सर्वर को रिपेयर मोड किए बिना ही अपडेट को रोल आउट किया गया है।

नए मैप के साथ-साथ प्लेयर्स को नई गाड़ी और बंदूक भी मिलेंगे। PUBG Mobile इस महीने 14 जुलाई को अपने नए सीजन को भी रोल आउट किया जाएगा। PUBG Mobile ने अपने नए अपडेट को रोल आउट करने से पहले इसके ट्रेलर को Play Store में लिस्ट किया है, ताकि प्लेयर्स को नए अपडेट को डाउनलोड करने से पहले इसके मैप्स और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सके।

अपडेट के साथ आने वाले Livik मैप में यूजर्स को काफी सारे टैरेन्स मिलेंगे। प्लेयर्स इन टैरेन्स में से जिनमें जाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर सकते हैं। Livik मैप में 15 मिनट के मैच होंगे, जिसकी वजह से उन प्लेयर्स को फायदा मिलेगा, जो कोई मैच जल्दी खेलना चाहते है। हालांकि, Livik एक बीटा मोड का मैप है जिसमें आने वाले समय में बदलाव देखने को मिल सकता है।

PUBG Mobile Update 0.19.0 में प्लेयर्स को मैप के अलावा नए टूल्स भी मिलेंगे, जिनमें नई गाडी और एक मॉन्सटर ट्रक भी मिलेगा। साथ ही, प्लेयर्स को नए मैप में SMG: P90 और Mk 12 राइफल्स भी मिलेंगे जो की पहले फ्री फायर गेम में देखने को मिलती थी।

इसके लिए एक फायरआर्म ट्रेनिंग इवेंट भी जल्द ट्रेनिंग मोड में नजर आए गा । वैसे अगर नए मैप की बात करें तो ये एक ऐसा मैप है जिसमे प्लेयर को तीनो मैप एक साथ देखने को मिलेंगे मतलब इसमें Miramar, Erangel और Vikendi तीनो मैप्स का मजा लिया जा सकेगा।

The post PUBG Mobile ने अपना नया अपडेट किया रोलआउट, प्लेयर्स को दी बड़ी खुशखबरी appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2DnESBe

Post a Comment

0 Comments