About Me

header ads

Shukrawar Ke Upay: आज के दिन जरूर करें ये काम, महालक्ष्मी का मिलेगा आशिर्वाद, पैसों की भी नहीं रहेगी कमी

Shukrawar Ke Upay: आज शुक्रवार है। मान्यता के मुतबिक शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। हिन्दू धर्म में शुक्रवार को मां लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। इस दिन लोग ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि वे मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकें जिससे भविष्य में आगे कभी आर्थिक समस्या उत्पन्न ना हो। वैसे तो हर दिन हम किसी न किसी एक भगवान की पूजा करते हैं और सबके महत्व अलग-अलग भी होते हैं लेकिन मां लक्ष्मी के इस दिन की मान्यता ज्यादा होती है।

क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि धन की जरूरत हर किसी को होती है और इसके बीना गुजारा कर पाना नामुमकिन है और धन समस्याओं को हटाने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी का ध्यान जरूरी है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है और ऐसा माना जाता है कि जो भी इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करता है या फिर उनका ध्यान करता है उनकी इच्छा जल्द पूरी हो जाती है।

धन एक ऐसी वस्तु है जिसके बिना किसी भी व्यक्ति का काम नहीं चलता। धन प्राप्ति के लिए लोग नौकरी, व्यवसाय या व्यापार आदि करते हैं। अनेक लोग धन पाने के लिए बुरे और घृणित कर्म करने से भी नहीं चूकते। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि प्रत्येक व्यक्ति धन लाभ के लिए अपना-अपना तरीका अपनाता है।

इसके अलावा लोग लाभ मार्ग प्रशस्त करने तथा हानि से बचने के भी उपाय करते हैं। इन सभी स्थितियों की उपलब्धि आप टोने-टोटके द्वारा करके अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। यहां हम धन लाभ प्रदायक ऐसे चमत्कारी टोने-टोटकों का उल्लेख कर रहे हैं, जिनके उपयोग से लक्ष्मी का आगमन सरलतापूर्वक हो जाता है।

शुक्रवार को जरूर करें ये काम

  • कहते हैं घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए।
  • कहा जाता है मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
  • कहा जाता है शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर सदेव अपनी कृपा बनाये रखेंगी।
  • कहते हैं घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।
  • कहा जाता है शुक्रवार के दिन उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ होगा।

इसके अलावा और क्या करें…

  • घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
  • श्वेत चंदन का तिलक करें।
  • पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
  • चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
  • सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।
  • संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।

 



from News 24 https://ift.tt/3fCOu9v

Post a Comment

0 Comments