About Me

header ads

#sushantsuicidecase: अनिल देशमुख ने पुलिस जांच से जताई सहमति, बोले- ‘CBI जांच की जरूरत नहीं’

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीना गुजर गया हैं। लेकिन बावजूद इसके ये मामला अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है। क्योंकि सुशांत के फैंस और उनके करीबी मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और सुशांत के करीबी अब भी इसे सुसाइड केस मानने से इनकार कर रहे हैं।

मामले को लगातार तूल पकड़ता देख अब इस पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान सामने आया है। अनिल देशमुख ने इस मामले में पुलिस की जांच से सहमति जाहिर की है। सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने हाल ही में कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

एक लीडिंग टेबलाइड की खबर के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा कि,’मुंबई पुलिस ऐसे मामलों को संभालने में सक्षम है, क्योंकि वे पेशेवर प्रतिद्वंद्विता सहित मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अभी तक की जांच में किसी साजिश का खुलासा नहीं हुआ है और जांच पूरी होने के बाद पूरी डीटेल सामने रखी जाएंगी।

बता दें कि इस मामले में बांद्रा पुलिस पूरी जी जान से जुटी हुई है। शक के दायरे में आए हर एक शख्स से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

सुशांत के निधन से आहत हुए कई बॉलीवुड स्टार्स और पॉलिटिशियन तो सीबीआई जांच की मांग कर ही चुके हैं। हाल ही में लगातार ट्रोलिंग की मार झेलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।



from News 24 https://ift.tt/2Ck5eUy

Post a Comment

0 Comments