मुंबई : अभिनेता सुशांत के चले जाने के बाद उनके चाहनेवाले अभी तक इस गम से निकल नहीं पा रहे है ।सुशांत का इस तरह से चले जाना वाकई बेहद चौंका देने वाला है ।लोग उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे।इतना ही नहीं फैन्स उनके वीडियोज़ और तस्वीरों को बार-बार खंगाल रहे, और सुशांत के वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहे है ।ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर नजर आया है जिसमें अंकिता लोखंडे की तबीयत खराब होने पर सुशांत बेहद परेशान दिखते हैं।
आपको बता दें वैसे तो यह घटना एक डांस रिऐलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर हुई थी, लेकिन इन्हें देखकर आपको भी एहसास हो जाएगा कि सुशांत अंकिता से कितना प्यार करते थे। इस शो पर अंकिता ने अपने पार्टनर के साथ सांबा और बेली डांस वाला खूबसूरत परफॉर्मेंस दिखाया था और इस मौके पर उसी अंदाज में वह तैयार भी हुई थीं। गौरतलब है अंकिता ने काफी शानदार परफॉर्म किया। उन्होंने अपने इस परफॉर्मेंस का नाम- झुणका भाखरी नाम बताया था।वही स्टेज पर अंकिता का यह हाल देख स्टेज से काफी दूर बैठे सुशांत परेशान हो उठेऔर इतने बेचैन जैसे वह वहां से छलांग लगाकर अंकिता के पास पहुंच जाएं। उनका हाल उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस बयां कर रहे थे।वह वहीं अपनी जगह से उठकर इधर-उधर परेशान होकर चक्कर काटने लगे थे। इसके बाद अंकिता ने बताया कि इस परफॉर्मेंस के लिए जो बैंड उन्होंने सिर पर काफी देर से बांध रखी थी।
उसके वजह से उनका ब्लड सर्कुलेशन रुक चुका था और यह सुनकर एक बार फिर सुशांत के चेहरे पर परेशानी की लकीर दिखने लग जाती है है। वाकई ये कहना गलत नहीं होगा की सुशांत और अंकिता का प्यार किसी पवित्र रिश्तें से कम नहीं था ।भले ही आज सुशांत हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिल में और हमेशा रहेगी ।भले ही सुशांत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हो लेकिन उनके फैंस आज भी अपने अभिनेता सुशांत को न्याय दिलाने में अपनी जान लगा चुके है ।
The post #VideoViral: जब सेट पर बिगड़ी गई थी अंकिता की तबीयत तो ऐसी हालत हो गई थी सुशांत की ! appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/3iTwR79

0 Comments