About Me

header ads

Aaj ka Rashifal 12 July 2020: आज आपके घर में बन रहा है सुख और शांति का योग, रोमांस भी बढ़ेगा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 12 July 2020: आज दिनांक 12 जुलाई 2020 और दिन रविवार (Raviwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बीमार जातकों को स्वास्थ्य लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। संतान के साथ आपका व्यवहार काफी नकारात्मक रह सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये।

  • शुभ अंक-9
  • शुभ रंग-मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप में एकाग्रता की कमी रहेगी। आज काम के दबाव में अपने निजी जीवन को प्रभावित न होने दें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने करियर में बदलाव का विचार बना सकते हैं। घर के माहौल में कुछ असन्तोष रहेगा। संतान के सुख की कामना आज पूर्ण हो सकती है। शादीशुदा जातक आज कोई धार्मिक काम कर सकते हैं।

  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini)

हर सामान को अपने नियत स्थान पर रखें अन्यथा आज आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकते हैं। निर्णय लेने में असमंजस की स्थितियां बनेंगी। नौकरी पेशा लोग अपने काम में आज लापरवाही कर सकते हैं जिससे उन्हें डांट भी पड़ सकती है। शादीशुदा जातकों के लिये दिन शुभ है। प्रेम जीवन आपका अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक-5
  • शुभ रंग-आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

आज नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जिससे आपके उत्साह में वृध्दि होगी। आज छात्र अपनी योग्यता को और विकसित करने का प्रयास करेंगे। आपके भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान को बुरी संगत से दूर रखने का प्रयास करना चाहिये। गृहस्थ जीवन आपका ठीकठाक रहेगा।

  • शुभ अंक-2
  • शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि (Leo)

आज आपने कर्तव्यों को अच्छे तरह से पूर्ण करेंगे। आज आपका धर्म-कर्म में काफी मन लगेगा। आज आपके नये व्यवसायिक सम्बन्ध बन सकते हैं। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा, किन्तु पुराने रोग उभर सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिये। प्रेम में दिन अच्छा है। शादीशुदा जातक घर के जिम्मेदारियों को निर्वहन करने में आर्थिक संकट झेल सकते है।

  • शुभ अंक-1
  • शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

आज धर्म और आध्यात्म के काम में रुचि लेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में काफी अच्छी उन्नति होने के योग बन रहे हैं। आज आपके परिवार में प्रेम और खुशहाली का वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्र जीवन में रह रहे लोगों का आज मनोबल कमजोर रह सकता है।

  • शुभ अंक-7
  • शुभ रंग-चाकलेटी

तुला राशि (Libra)

स्वास्थ्य में आज आफको मधुमेह जैसी बीमारी परेशान कर सकती है। नौकरी करने वाले आज अपना काम पूरे जोश और जुनून से पूरा करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार सेआपका मन आज प्रसन्न रहेगा। बच्चों पर आज आपको विशेष नजर रखनी चाहिये। खासकर उनके संगति पर अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

माइग्रेन के रोगियों को बीमारी थोड़ी परेशान कर सकती है। आज साझेदारी के बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपके कार्यों और तरीको की प्रशंसा होगी। आज घर के लिये जरूरी सामान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी आपके प्रति आज प्रेम दिखाने के लिये कई यत्न करेगा।

  • शुभ अंक-9
  • शुभ रंग-लाल

धनु  राशि (Sagittarius)

आज भूमि और सम्पत्ति में खरीद सकते हैं। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। दिन अच्छा और परोपकार के कार्यो से युक्त रहेगा। दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा रहने वाला मनकी इच्छा पूर्ण हो सकती है।

  • शुभ अंक-3
  • शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

राजनीति में लगे लोगो आज अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। व्यवसाय में भी कोई बड़ा परिवर्तन करने से आज बचना चाहिये। नौकरी पेशा के लोगो को आज आर्थिक मुनाफा होगा। संतान का सुख आपके लिये आज ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

  • शुभ अंक-4
  • शुभ रंग-ग्रे

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वास्थ्य को लेकर आज आपके मन में शंका रह सकती है। आज आप निजी रिश्तों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर तनाव हो सकता है। आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। प्रेम के संम्बन्ध आज आपके प्रगाढ़ होंगे। मित्रों के साथ आज आपकी पार्टी हो सकती है।

  • शुभ अंक-8
  • शुभ रंग-स्लेटी

मीन राशि (Pisces)

आज व्यापारी वर्ग को भागदौड़ अधिक करने पर ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका मन कल्पनाओं के पुल बना सकता है। नौकरी करने वलो को वेतन में आंशिक वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। आज प्रेम में लगे लोगों को अपने साथी के प्रति सावधान रहना चाहिये। साथी हर बात को मानना ठीक नहीं है।

  • शुभ अंक-3
  • शुभ रंग-केसरिया

 

 

Aaj ka Panchang, Aaj ka Rahukal, Aaj ka choughadia

रविवार 12 जुलाई 2020 का पंचांग

सूर्योदय – ०५:३२ ए एम

सूर्यास्त – ०७:२२ पी एम

चन्द्रोदय – १२:०७ ए एम, जुलाई १३

चन्द्रास्त – ११:५४ ए एम

शक सम्वत – १९४२ शर्वरी

विक्रम सम्वत – २०७७ प्रमादी

माह-कृष्ण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

तिथि- सप्तमी – ०३:४७ पी एम तक

नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – ०८:१९ ए एम तक

योग- अतिगण्ड – ०९:५२ पी एम तक

करण- बव – ०३:४७ पी एम तक बालव – ०४:५८ ए एम, जुलाई १३ तक

अभिजित मुहूर्त- ११:५९ ए एम से १२:५४ पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- ०५:३२ ए एम से ०८:१९ ए एम

राहुकाल- ०५:३८ पी एम से ०७:२२ पी एम

दिशा शूल- पश्चिम

चन्द्र वास- उत्तर

सूर्य राशि- मिथुन

चन्द्र राशि – मीन

The post Aaj ka Rashifal 12 July 2020: आज आपके घर में बन रहा है सुख और शांति का योग, रोमांस भी बढ़ेगा, जानें अपना राशिफल appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2W6yaGc

Post a Comment

0 Comments