About Me

header ads

CISCE Results 2020: कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत अंक लाने पर अखिलेश यादव ने बेटी अदिति को इस प्रकार दी बधाई

CISCE Results 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कल आईसीएसई कक्षा 10वी और आईएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। सीआईसीएसई द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक इस साल कक्षा 10वीं में 99.33 प्रतिशत बच्चे पास हुए है वही कक्षा 12वीं में 96.84 फीसदी छात्र पास हुए है। इन परिणामों में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति नें बेहतरीन प्रदर्शन किया और कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुई। बेटी अदिति के इस शानदार प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपनी बेटी को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अखिलेश यादव ने पत्नि डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव के साथ एक बेहतरीन फोटो भी साझा की। इसके साथ ही साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों को भी बधाई दी।

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिख है कि आईएससी कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल करने मेरी बेटी अदिति को ढेर सारी बधाई। अखिलेश आगे लिखते है कि हमें उन सभी छात्रों पर बेहद गर्व है जिन्होंने इस परीक्षा में खुब मेहनत की है और इन छात्रों के बल पर हमारे देश का भविष्य उज्जवल है।

 

बता दे कि सीआईएसई ने कल दोपहर 3 बजे आईसीएसई और आईएसई दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया था। सीआईएसई द्वारा यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जारी किए गए थे। इन परिणामों के जारी होने के बाद इस बार कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रेस कांफ्रेंस भी नही की गई थी। प्रेंस कांफ्रेंस ना होने की वजह से इस बार आईसीएसई ने टॉपर की भी धोषणा नही की है। हालांकि आईसीएसई ने पास प्रतिशत बता दिया है जिसके मुताबिक इस साल कक्षा 10वीं में 99.33 प्रतिशत बच्चे पास हुए है वही कक्षा 12वीं में 96.84 फीसदी छात्र पास हुए है।

The post CISCE Results 2020: कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत अंक लाने पर अखिलेश यादव ने बेटी अदिति को इस प्रकार दी बधाई appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/2DxaqVn

Post a Comment

0 Comments